{"_id":"616883f902d8971e206009b5","slug":"poor-families-will-get-immediate-treatment-for-serious-diseases-panchkula-news-pkl4300455112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब परिवारों को तुरंत मिलेगा गंभीर बीमारियों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब परिवारों को तुरंत मिलेगा गंभीर बीमारियों का इलाज
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सीएम राहत कोष के तहत अत्यंत गरीब परिवारों को हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का तुरंत एवं सुगम इलाज उपलब्ध करवाएंगे। इसके लिए जिलास्तर पर डीसी की अध्यक्षता में समितियां गठित होंगी। मुख्यमंत्री ने वीरवार को यहां भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ संवाद में यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत गरीब परिवारों के हृदय रोगियों को जिला स्तर पर उपचार में दिक्कतें आने की शिकायतें मिल रही हैं। इनके निवारण के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। जिलों में 3 वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की जाएगी। इसमें डीसी के अलावा सिविल सर्जन एवं एक अन्य अधिकारी शामिल होगा। समिति से भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी संपर्क में रहेंगे। गरीब परिवारों को मकान की मरम्मत के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को ऑनलाइन प्रक्रिया से शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि किसी भी कारण से मकान खंडित होने पर तुरंत लाभ मिल सके। जिनकी परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक होगी, उन्हें स्वत: ही बीपीएल कार्ड मिल जाएंगे। जिन लोेगोें के पास आयु प्रमाण पत्र नहीं है उनके लिए जिला स्तर पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके जरिये आयु सत्यापित कर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास विश्वविद्यालय में करीब 800 पाठयक्रमों में हुनर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को हरियाणा रत्न उपाधि से संबोधित किया और उन्हें सम्मानपूवर्क फोटो और पुस्तक भेंट की।