फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Politicians, bureaucrats occupy 25 thousand acres of forest land in Punjab

पंजाब में राजनेताओं, नौकरशाहों का 25 हजार एकड़ वन भूमि पर कब्जा

Sun, 15 May 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Politicians, bureaucrats occupy 25 thousand acres of forest land in Punjab
चंडीगढ़। पंचायती जमीन पर कब्जों के बाद अब पंजाब सरकार ने वन विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त करने की मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत पंजाब में राजनेताओं, नौकरशाहों और बड़े पुलिस अधिकारियों द्वारा 25 हजार एकड़ वन भूमि पर कब्जे का खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वन विभाग के अधिकारियों से अब तक इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांग ली है।
विज्ञापन

पंजाब की नई सरकार अब तक 1050 एकड़ पंचायत भूमि को कब्जा मुक्त कर चुकी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद हर रोज पंचायती विभाग से कब्जा मुक्त हुई भूमि की रिपोर्ट तलब कर रहे हैं। पंचायत भूमि के बाद अब सरकार ने वन भूमि को कब्जा मुक्त करने की मुहिम शुरू की है। पहले चरण में यह सामने आया है कि 25000 एकड़ वन भूमि कब्जे में है। इनमें से 15,000 एकड़ अकेले मोहाली में और बाकी 10,000 एकड़ लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में है। हैरानी की बात यह है कि वन भूमि पर कब्जा पंजाब के बड़े राजनेताओं, नौकरशाहों और बड़े पुलिस अधिकारियों ने किया है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से अब तक जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब कर ली है। जल्द ही विभागीय अधिकारियों से मुख्यमंत्री बैठक कर आगे की कार्ययोजना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

कब्जे की भूमि पर बनाए फार्महाउस
कई राजनेताओं, नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों ने मोहाली जिले में अवैध रूप से पंचायत की जमीन हड़प कर फार्महाउस बनाए हैं। साथ ही इन शहरों की नगरपालिका सीमा के आसपास के क्षेत्र में आने वाली पंचायत भूमि को हड़प लिया है। जैसे-जैसे शहरों का विस्तार हुआ, इन लोगों ने इन जमीनों को बिल्डरों को कॉलोनियां बनाने के लिए बेचकर व्यावसायिक रूप से प्रयोग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार अवैध कब्जे के तहत वन भूमि को मुक्त करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। कब्जा मुक्त हुई कृषि भूमि को जल्द ही किसानों को खेती के लिए नीलाम किया जाएगा। कब्जा मुक्त हुई भूमि यदि व्यावसायिक है, तो हम इसका व्यावसायिक रूप से दोहन करेंगे।
- कुलदीप सिंह धालीवाल, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed