फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Policy to be made soon to provide health facilities in remote villages

हरियाणा : दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए जल्द बनेगी नीति

Wed, 23 Feb 2022 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
Policy to be made soon to provide health facilities in remote villages
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चण्डीगढ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों व
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार दूर-दराज के गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए जल्द नई नीति तैयार करेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को आने वाले बजट में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी, निजी डाक्टरों व अन्य प्रतिनिधियों के अच्छे सुझावों को बजट में शामिल करेंगे। वे अपने सुझाव या जानकारी ई-मेल या पत्र से भेज सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये बातें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, एनएचएम व आयुषमान भारत योजना के संचालन से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य जगत की बड़ी हस्तियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहीं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला से वीसी के जरिये जुडे़ और अपने विचार रखे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में नागरिक अस्पतालों में नागरिकों को ज्यादा व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सुझावों पर ज्यादा बल दिया जाएगा। विज ने कहा कि किसी भी सरकार के लिए तीन बिंदुओं की प्राथमिकता होती है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा और सुदृढ़ अवसरंचना शामिल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहली बार है, जब मुख्यमंत्री ने बजट से पूर्व इस प्रकार की चर्चा व विचार-विमर्श किया। 2014 में स्वास्थ्य विभाग का बजट 1500 करोड़ था, जो अब बढ़कर 6500 करोड़ रुपये हो चुका है। पीजीआईएमएम, रोहतक में अनुसंधान के कार्य पर बल दिया जाएगा। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया से डॉ. श्रीनाथ रेडी, रोहतक पीजीआईएमएस की वाइस चांसलर डॉ. अनिता सक्सेना, आईएमए हरियाणा से डॉ. पुनिता हसीजा, डॉ. दिव्या सक्सेना, डॉ. पंकज मुटरेजा, डॉ. नवनीत बाली, डॉ. हरप्रकाश, डॉ. रजनी मलिक, डॉ. रमेश सहगल, आयुष विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव, डब्ल्यूएचओ से डॉ. विशेष कुमार, डॉ. आरके अनेजा, डॉ. वेद बेनीवाल, डॉ. बिपिन कौशल ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने ये रखे विचार
नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद के. पॉल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी प्राथमिकता दें। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक स्वास्थ्य के बजट को राज्य सरकारों के लिए कुल बजट का 8 प्रतिशत निर्धारित करने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा का स्वास्थ्य बजट वर्तमान में कुल बजट का 5.1 प्रतिशत है। यह अन्य राज्यों के मुकाबले काफी अच्छे प्रतिशत में है।

एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हरियाणा ने अन्य राज्यों के मुकाबले स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। हमें नागरिकों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं देने की ओर बढ़ना होगा। गुलेरिया ने हेल्थ सर्विलांस, प्रशिक्षण, अनुसंधान के अलावा अन्य क्षेत्रों में काम करने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed