{"_id":"62ba0a2e09cd61275865141c","slug":"police-tightens-noose-on-drug-smugglers-arrested-39-accused-pkl-office-news-pkl4549265162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 39 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 39 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह के निर्देशानुसार शहर को ड्रग फ्री बनाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाई कर रही है। इसके तहत पुलिस ने नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान की शुरूआत की है। पुलिस ने मई में 16 मामले दर्ज करके 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जून में 13 मामले दर्ज करके 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।
इसमें 13 किलो 787 ग्राम अफीम, 12 किलो 979 ग्राम चरस, 7 किलो 970 ग्राम चूरापोस्त, 652 ग्राम चरस और 135.41 ग्राम हेरोइन शामिल है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वालों की चेन को तोड़ने के लिए विशेष टीम तैयार की गई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ 68 मामले दर्ज करके 99 आरोपियों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति नशीले पदार्थ का सेवन या खरीद फरोख्त करता है तो उसकी सूचना ड्रग इंफो लाइन नंबर 708-708-1100 पर व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं।