फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police stopped Bakiu activists from water canon, pushed back

भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वाटर कैनन से रोका, धक्का मुक्की

Fri, 21 Feb 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Bakiu activists from water canon, pushed back
नाडा साहिब गुरुद्वारे के पास अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हरियाणा किसान यूनियन के मेंबर्स। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा विधानसभा की तरफ बढ़ रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को जिला पुलिस ने नाडा साहिब के समीप ही रोक लिया। पुलिस के ऐसा करने पर किसान भड़क गए और बैरिकेड लांघने का प्रयास करने लगे। इस दौरान किसानों की पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती, इससे पहले ही जिला पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन की मदद से उन पर पानी की बौछारें कर डाली। पानी की बौछारें पड़ने पर कार्यकर्ता बिखर गए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि बिहार के चारा घोटाला से भी बड़ा हरियाणा का धान घोटाला है। कहा कि हरियाणा में अन्य राज्यों से धान की फसल मंगवाकर दिखाई गई है। आरोप लगाए कि हरियाणा में 25 लाख टन धान की खरीद की गई लेकिन ब्रिकी 69 टन धान दिखाई गई। कहा कि धान को बिहार और उत्तर प्रदेश से मंगवाकर बेचा गया।
विज्ञापन

कहा कि यूनियन प्रदेश सरकार से जांच की मांग उठा रही है लेकिन सरकार इससे पीछे हट रही है। बताया कि यूनियन ने आरटीआई के माध्यम से पता लगाया कि सरकार ने प्रदेश में 75 क्विंटल प्रति एकड़ से भी अधिक पैदावार होने का दावा किया है। जबकि प्रदेश में लंबे समय से प्रति एकड़ 20 से 25 क्विंटल की औसत धान पैदा हो रही है। मांग उठाई गई कि यदि सरकार धान घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाए तो उच्च स्तर के अधिकारी, मंत्री, विधायक व अन्य लोग गिरफ्त में फंस सकते हैं। किसानों ने इस दौरान ज्ञापन की कापियां जलाकर रोष व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि आयात डील के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से छूट की जो बात की जा रही है, वह न की जाए। यूनियन की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ केंद्र सरकार द्वारा किए जाने वाले कृषि समझौतों का विरोध किया गया। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश सेक्रेट्री हरपाल सिंह ने कहा कि वे सरकार का घेराव करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चेताया गया कि भारतीय किसान यूनियन अब जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

किसानों को बसों में भरकर ले गई पुलिस
किसानों ने पुलिस के बैरिकेड लांघने का प्रयास किया तो उन पर पानी की बौछारें करने के बाद पुलिसकर्मी उन्हें बसोंमें भरकर पुलिस थाने ले गए। सभी किसानों को सेक्टर 14, सेक्टर-20 और थाना चंडी मंदिर ले जाया गया। किसानों ने पुलिस थाने के बाहर भी नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें काफी देर तक राउंड अप कर बिठाए रखा और फिर उनके शांति भंग नहीं करने के भरोसे पर उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed