फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police rescued 25 cows and calves trapped in the strong current of the Ghaggar River.

Panchkula News: घग्गर की तेज धारा में फंसी 25 गायों और बछड़ों को पुलिस ने बचाया

Fri, 10 Jul 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police rescued 25 cows and calves trapped in the strong current of the Ghaggar River.
उफनती नदी में फंसे बेजुबान पशुओं का सफल रेस्क्यू, जोखिम उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। लगातार बारिश के कारण उफान पर आई घग्गर नदी में फंसी करीब 25 गायों और बछड़ों को पंचकूला पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। सेक्टर-21 के पास चलाए गए रेस्क्यू अभियान में पुलिस टीम ने जोखिम उठाते हुए सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता के निर्देश पर जिले में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। इसी क्रम में सेक्टर-21 पुलिस चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दीदार सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने घग्गर नदी के किनारे करीब 25 गायों और बछड़ों को तेज बहाव के बीच फंसा देखा।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने टीमवर्क और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पुलिस टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे हर जीवन की रक्षा करना भी है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हर जिंदगी अनमोल है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान पशु की।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पंचकूला पुलिस आपदा और आपात परिस्थितियों में लोगों के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed