फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police recruitment fraud: accused Ramphal on two-day remand

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा : पुलिस ने रामफल को दो दिन के रिमांड पर लिया

Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment fraud: accused Ramphal on two-day remand
पंचकूला। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में एसआईटी आरोपी रामफल हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। एसआईटी अब आरोपी अशोक और रामफल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लिखित परीक्षा में 15 से ज्यादा उम्मीदवारों से 80 लाख की वसूली का खुलासा किया है।
विज्ञापन

वहीं, एसआईटी पैसे की रिकवरी के लिए हिंसार, जींद में छापामारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारों को फंसाने के लिए यह लोग अपने दोस्त और लोगों से उनके घर में संपर्क करते थे। पूछताछ में रामफल और अशोक का नाम सामने आया है कि वह उम्मीदवार की जगह फर्जी उम्मीदवार बैठाते थे। उनकी सेटिंग कई जगह थी इसलिए परीक्षा के दौरान कोई पकड़ नहीं हो पाई। जब सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फिजिकल परीक्षा हुई तो वहां पर फिंगरप्रिंट नहीं मिलने के बाद यह पकड़ हुई है। एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द इसमें शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed