फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police interrogates 445 boys on Valentine's Day

वेलेंटाइन पर पुलिस ने पकड़े 445

Sat, 15 Feb 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police interrogates 445 boys on Valentine's Day
sector 35 me laga police ka naka
चंडीगढ़। वेलेंटाइन डे पर पंजाब यूनिवर्सिटी, कॉलेजों, स्कूलों व अन्य भीड़भाड़ वाली जगह पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बदोबस्त कर रखे थे। इस दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से 445 हुड़दंगबाजों को पकड़कर पूछताछ की। इसमें 313 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि अन्य को पुलिस ने पूरी तरह से वेरिफाई कर छोड़ा। इस दौरान पुलिस ने 68 वाहनों के चालान काटे, जबकि 13 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले ने डीएसपी समेत थाना प्रभारी को अपने-अपने एरिया में पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश दिए थे। विभाग ने वेलेंटाइन-डे पर शहर के अलग-अलग जगहों पर 714 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। इनमें 24 इंस्पेक्टर (थाना प्रभारी) समेत 687 एनजीओ (ओआरएस) शामिल थेे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने 40 जगहों पर नाका लगाकर पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर 8/9/10/11/12/16 और 22 की मार्केट में खास नजर रखा। इसके साथ ही लड़कियों के स्कूल और गर्ल्स, कालेज व हॉस्टलों के बाहर स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई थी। शापिंग मॉल, कॉलेज, स्कूल, पार्क और आसपास के एरिया में पेट्रोलिंग कर पीसीआर ने मनचलों पर नजर रखी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने काटे 324 चालान
उधर, वेलेंटाइन के मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रही। जगह-जगह नाका लगाकर 324 वाहनों के चालान काटे गए। इसके साथ ही कई जगहों पर स्पीड नाका लगाया गया। इस दौरान 121 दोपहिया, 130 चार पहिया, 28 थ्री व्हीलर के चालान के साथ 45 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed