{"_id":"65ad8b5b796081f83109a754","slug":"police-increased-security-at-nine-checkpoints-on-republic-day-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-8645-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने नौ नाकों पर सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने नौ नाकों पर सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के आदेश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें जगह-जगह चेकिंग कर रही है। इसके अलावा पुलिस की एक विशेष टीम लगातार होटल और धर्मशाला की जांच कर रही है। रात के समय विशेष नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
डीसीपी ने लोगों से अपील कर कहा है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। अगर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो उसके साथ छेड़छाड़ भी ना करें। तुरंत पुलिस को सूचना देें। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी थानों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर पेट्रोलिंग करें। डीसीपी ने बताया कि पंचकूला से लगते नौ बॉर्डर नाकों पर पुलिस की निगरानी और जांच बढ़ाई गई है।