फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police detained Congressmen going to besiege DC office

डीसी कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 16 Nov 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police detained Congressmen going to besiege DC office
चंडीगढ़। देश की गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई के खिलाफ वीरवार को कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-17 के सर्कस ग्राउंड में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए घेराव करने के लिए डीसी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। सेक्टर-17 स्थित नीलम सिनेमा के पास पहुंचने पर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक दिया। पुलिस ने कांग्रेसियों को प्लाजा में भी नहीं जाने दिया। इस दौरान कांग्रेसियों के नहीं मानने पर पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में में ले लिया और उन्हेें सेक्टर-17 के थाने ले आई, जहां से सभी को बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थाने में भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाषणबाजी शुरू कर दी। सभी नेताओं ने एक-एक कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन महंगाई, रुपये में गिरावट, हर चीजों के बढ़ते दाम के खिलाफ था। रुपये के अवमूल्यन और पेट्रोलियम उत्पादों के बढ़ते दामों ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। रोजगार न मिलने से युवा परेशान हो रहे हैं। केंद्र सरकार इस पर कुछ भी पहल नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार बंसल ने कहा कि मंदी की मार से अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत बुरे समय से गुजर रहा है और इससे कारोबारियों से लेकर अर्थशास्त्रियों तक की नींद उड़ा दी। बंसल ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और एनडीए सरकार द्वारा लिए गए गलत आर्थिक फैसलों से मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 90 लाख लोगों की नौकरियां चलीं गईं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में सड़के टूटी हैं, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाये जा रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मेयर सुभाष चावला, एचसी कल्याण, पार्षद गुरबख्श रावत, सतीश कैंथ, शशि शंकर तिवारी यादविंदर मेहता, रूपी सिंह, अनवार-उल-हक, मुकेश सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed