फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police crack down on school vehicles; 12 challans issued during inspection of 120 buses.

Panchkula News: स्कूल वाहनों पर पुलिस की सख्ती, 120 बसों की जांच में 12 के चालान

Sat, 25 Jul 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on school vehicles; 12 challans issued during inspection of 120 buses.
डीसीपी अमरिंदर सिंह खुद उतरे मैदान में, एक बस और दो ओवरलोड ऑटो इंपाउंड; बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान 120 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर 12 बसों के चालान किए गए। वहीं एक बस और निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रहे दो ऑटो इंपाउंड कर दिए गए। अभियान की निगरानी डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर की।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत स्कूल बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक-परिचालक के दस्तावेज, वर्दी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। इस दौरान कई बसों में लगे सीसीटीवी कैमरे स्कूल के कंट्रोल सिस्टम से जुड़े नहीं पाए गए, जिस पर संबंधित वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बसों में सफर कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों और सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि वाहन में किसी भी प्रकार की सुरक्षा कमी दिखाई देने पर इसकी जानकारी अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो की भी जांच की गई। दो ऑटो ओवरलोड मिले, जिन्हें मौके पर ही इंपाउंड कर दिया गया। इन ऑटो में सवार बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की।

डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed