फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police Constable Recruitment: Disturbances in physical and written examination, case registered on 13, case registered on complaint of HSSC director

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल और लिखित परीक्षा में गड़बड़ी, 13 पर केस दर्ज, एचएसएससी के डायरेक्टर की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

Thu, 20 Jan 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police Constable Recruitment: Disturbances in physical and written examination, case registered on 13, case registered on complaint of HSSC director
पंचकूला। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फिजिकल और लिखित परीक्षा में गड़बड़ी मिलने के बाद 13 उम्मीदवारों पर सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को यह शिकायत हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन भोपाल सिंह ने दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय कुमार, संदीप कुंडू, गौरव, रवि, शक्ति सिंह, सुनील कुमार, सुनील, कोमल रानी, पूजा, सिमरन, सीमा, शिवानी और दीपिका पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में ये उम्मीवार हिसार, कैथल और रोहतक जिलों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 13 आरोपियों के फिजिकल और लिखित परीक्षा में दूसरे लोग बैठे मिले हैं। पुलिस इन सभी की जगह बैठे आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में चेयरमैन भोपाल सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड की जांच में कमी आने के बाद शिकायत दी गई है। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसमें संलिप्त सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed