फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police and fire department conducted mock drill in view of Diwali.

Panchkula News: दीपावली के मद्देनजर पुलिस व दमकल विभाग ने की मॉक ड्रिल

Wed, 15 Oct 2025 09:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 15 Oct 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Police and fire department conducted mock drill in view of Diwali.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जालंधर। दीपावली के मद्देनजर पुलिस, नगर निगम व दमकल विभाग की तरफ से मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान पुलिस व दमकल व नगर निगम के अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान भगवान वाल्मीकि चौक से गुड मंडी चौक तक यह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का नेतृत्व नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि दमकल विभाग के एडीएफओ मनिंदर सिंह की अगुवाई में किया गया था। अफसरों ने कहा कि दीपावली पर पटाखों के अत्यधिक उपयोग से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपात स्थिति में कैसे आग पर काबू पाया जाए, इसके लिए टीम को अभ्यास करवाया गया है।
विज्ञापन


त्योहार के दौरान दमकल विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। शहर में 5 फायर स्टेशन जालंधर को कवर के लिए मौजूद हैं, जिसमें से एक अंडर कंस्ट्रक्शन में है। उन्होंने कहा कि 102 कर्मियों का स्टाफ मौजूद है, वहीं विभाग के पास 22 वाहन हैं, जिसमें से 3 वाहन दो दिन पहले दमकल विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि बुधवार को शहर के अलग-अलग जगह पर लोगों को सचेत किया गया। वहीं, दमकल विभाग में खामियों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग लगने वाले सामान को छतों से हटाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed