अच्छी खबर: पंचकूला में खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, तैयार हो रहा शानदार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए एक नया एथलेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इसको बनाने के लिए जोरों से काम चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब पंचकूला के खिलाड़ियों को जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां पर शानदार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। यह स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर यूं तो खेलो इंडिया के लिए तैयार किया जा रहा है, पर इसका सीधा लाभ पंचकूला के खिलाड़ियों को मिलेगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर सभी में उत्साह है। खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर की खेल सुविधाएं मिले इसके लिए पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और उस स्टेडियम हाईटेक करने के लिए करीब 34.39 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका आयोजन एक नवंबर में होगा।
एकदम नया एथलेटिक ट्रैक
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए एक नया एथलेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इसको बनाने के लिए जोरों से काम चल रहा है। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक था, लेकिन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मद्देनजर इसे हटाकर अब नए सिरे से बिछाया जा रहा है।
नया है हॉकी एस्ट्रोटर्फ
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड बनाने का काम भी चल रहा है। हॉकी के मैच अब पंचकूला में ही खेले जाएंगे। ऐसी स्थिति में स्टेडियम में हॉकी का एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड बनाया जा रहा है। यहां एथलीट्स के लिए खासतौर से वार्मअप ट्रैक भी बनाया जा रहा है। जहां टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी मैच से ही पहले प्रेक्टिस कर सकेंगे। इसके साथ ही बैडमिंटन हॉल को हाईटेक करने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसका लाभ भी यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा। एक मल्टीपर्पज हॉल भी बनाया जा रहा है। यहां पर बास्केटबॉल व वॉलीबॉल गेम्स आयोजित होंगे। इसका निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चलते पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है, उसका फायदा पूरे ट्राईसिटी के खिलाड़ियों को मिलेगा। भविष्य में भी बड़े आयोजनों के लिए हम इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पूरे रीजन में खेल का स्तर बढ़ेगा। - नसीम अहमद, जिला खेल अधिकारी, पंचकूला