फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Plantation done for environmental purification in primary training center Bhanu

प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में पर्यावरण शुद्धि करण के लिए किया वृक्षारोपण

Mon, 06 Jun 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Plantation done for environmental purification in primary training center Bhanu
बरवाला। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ईश्वर सिंह दूहन, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू एवं सन्तोष दूहन हावा प्रमुख बीटीसी भानू के सौजन्य से प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भारतीय तिब्बत सीमा पुनिय बल भानू में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर केन्द्र के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। संतोष दूहन हावा प्रमुख के साथ स्वस्ति थपलियाल, पूनम अधिकारी, संध्या मिश्रा, चित्रा शर्मा, कल्याण अधिकारी और सभी महिलाओं और बच्चों ने मिलकर पर्यावरण के अवसर पर पौधरोपण किया। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान का संचालन वातावरण के सौंदर्यीकरण एवं दिन-प्रतिदिन वातावरण में हो रहे अमूल परिवर्तन को देखते हुए पर्यावरण शुद्धिकरण करने के लिए किया जा रहा है। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्लास्टिक उन्मूलन से संबंधित बच्चों की टोलियां बनाकर प्लास्टिक के बैग न इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं करवाई गई। हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुविधा और उसमें सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण केंद्र में वृक्षारोपण अभियान की मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन

इस वृक्षारोपण अभियान में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भा.ति.सी.पु. बल भानू के इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण अभियान में इस केंद्र के सभी पदाधिकारियों और हिमवीर परिवारों, बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हावा के सदस्यों और बच्चों की ओर से कम से कम एक-एक पेड़ लगाकर अपना संकल्प पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed