फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People were made aware in Saketri on Cyber Awareness Day

साइबर जागरुकता दिवस पर सकेतड़ी में लोगों को किया जागरूक

Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
People were made aware in Saketri on Cyber Awareness Day
पंचकूला। जिला पुलिस ने बुधवार को दो स्थानों पर लोगों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने साइबर अपराध के तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साइबर अपराध के बाद शिकायत करने का तरीका भी पुलिस ने लोगों को बताया। साथ ही बताया कि अगर ऑनलाइन ठगी होती है, तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हरियाणा पुलिस हर माह की छह तारीख को साइबर जागरुकता दिवस मनाती है। इस दिन लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया जाता है। एसीपी मुुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को सकेतड़ी चौकी इंचार्ज ने कालका और पिंजौर थाने क्षेत्र के लोगों की बैठक ली। उन्होंने लोगों को बताया कि डिजिटल दुनिया में तकनीक बढ़ने के साथ ही उसका दुरुपयोग भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया तो साइबर अपराधी चंद मिनटों में आपके जीवन भर की कमाई पर हाथ साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोन का लालच दे करते हैं ठग
साइबर सेल प्रभारी और साइबर एक्सपर्ट एसआई इंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के सबसे ज्यादा मामले ऑनलाइन लोन देने के बहाने किए जाते हैं। लोन की अप्रूवल के बहाने वे फोन में एक एप डाउनलोड करा देते हैं। उसके बाद फोन को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। इसलिए लोन के लालच में फंसकर कोई एप डाउनलोड न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान लिंक पर क्लिक न करें
एसआई इंद्र सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप और फेसबुक पर लोगों के पास साइबर ठग लिंक भेजते हैं। अगर किसी अनजान नंबर से ऐसा लिंक आ रहा है तो उस पर क्लिक न करें। इससे आपका फोन हैक किया जा सकता है। अगर साइबर ठग फोन हैक करने में सफल हो जाते हैं तो आपके खाते से रुपये निकाल लेंगे। अपना ओटीपी भी किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed