फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People got cheated in 100 days of government: Sudha Bhardwaj

सरकार के 100 दिन में लोगों को धोखा ही मिला: सुधा भारद्वाज

Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
People got cheated in 100 days of government: Sudha Bhardwaj
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने भाजपा सरकार के 100 दिन को प्रदेश की जनता के साथ धोखा करार दिया है। उनके अनुसार प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। सरकार के पांच वर्षों में महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में वृद्धि हुई है। एनसीआरबी के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। केंद्र से मिलने वाला निर्भया फंड और अन्य फंड महिला सुरक्षा पर खर्च ही नहीं हुए। निर्भया फंड के तहत प्रदेश सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए 16 करोड़ रुपये मिले। उसका 62 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश सरकार ने खर्च ही नहीं किया। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर के लिए 10 करोड़ रुपये मिले, लेकिन उसका भी सरकार ने 81 प्रतिशत हिस्सा खर्च नहीं किया। महिला हेल्पलाइन का भी सरकार 86 प्रतिशत फंड खर्च नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

सुधा भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में महिला अपराध बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महिला सुरक्षा के लिए मिले फंड का इस्तेमाल न करने से साफ पता चलता है कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं भाजपा सरकार में दलित वर्ग पर भी खूब अत्याचार हुआ है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में शामिल दलों ने किसानों की कर्ज माफी, बुजुर्ग पेंशन 5100 करने जैसे कई वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए। चुनाव से पूर्व 5100 रुपये पेंशन बढ़ोत्तरी की बात करने वाले इन लोगों ने सिर्फ ढाई सौ रुपये बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed