{"_id":"626d4b6e88f446226e30a5ea","slug":"patiala-violence-result-of-administrative-negligence-and-opportunism-sukhbir-bureau-news-pkl449207283","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला हिंसा प्रशासनिक लापरवाही और अवसरवादिता का परिणाम - सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला हिंसा प्रशासनिक लापरवाही और अवसरवादिता का परिणाम - सुखबीर
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में अमन-कानून और भाईचारे की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि पटियाला हिंसा प्रशासनिक लापरवाही और अवसरवादिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अफसरों पर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री खुद जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पटियाला में हुई घटना सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही, गैर-जिम्मेदार राजनीति और मौकापरस्ती का परिणाम है, जो आम आदमी पार्टी व उसकी पंजाब में सरकार की कार्यशैली की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में वर्षों से बेशुमार कुर्बानियों से कायम किए अमन, शांति और भाईचारे के माहौल को आम आदमी पार्टी की सरकार से पिछले कुछ हफ्तों में गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
शनिवार को जारी बयान में बादल ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि शिअद पंजाब की एकता, अमन और भाईचारे को बरकरार रखने के लिए सरकार द्वारा की जाने वाली हर सार्थक पहलकदमी का पूरा समर्थन करेगा। बादल ने कहा कि हमारे कितने ही मतभेद क्यों न हों, लेकिन पंजाब में अमन -शांति और भाईचारे के सामने यह सब कुछ बहुत छोटा है। राजनीति बाद में होती रहेगी। पंजाब के अमन के लिए एकता पहली जरूरत है और अमन-शांति की दोबारा बहाली के लिए हम पंजाब सरकार को हर तरह से सहयोग की पेशकश करते हैं।
मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय व चिंताजनक
शिअद के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से पटियाला के घटनाक्रम पर राजनीतिक बयान को बेहद गैर-जिम्मेदाराना, निंदनीय और चिंताजनक करार दिया। इसमें मान ने सारे घटनाक्रम के लिए विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया था। सुखबीर ने कहा कि विपक्षी पार्टियों पर दोषारोपण करते समय मान साहब भूल गए कि कुछ घंटे पहले वह खुद इन घटनाओं के लिए अपने ही अफसरों की प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं और वह उन अफसरों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
बादल ने मुख्यमंत्री मान से अपील की है कि वह स्थिति की गंभीरता को समझें। गैर संजीदा और सस्ती शोहरत वाली बयानबाजी से ऊपर उठें और सभी पार्टियों को साथ लेकर पंजाब में अमन-शांति व भाईचारे के लिए पैदा हुए खतरों को दूर करने के लिए पहलकदमी करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी द्वारा इस दुखद व खतरनाक घटनाक्रम पर राजनीति करने और नैतिक जिम्मेदारी अपने सिर लेने के बजाय स्थानीय अफसरों पर जिम्मेदारी थोपकर कर्तव्यों से भाग रहे हैं।