फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patiala is the worst affected by dengue in Punjab, with 436 cases.

Panchkula News: पंजाब में पटियाला डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित, 436 केस

Fri, 24 Oct 2025 09:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Patiala is the worst affected by dengue in Punjab, with 436 cases.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में पटियाला डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित है। अब तक जिले में डेंगू के 436 केस मिल चुके हैं जो राज्य के किसी भी अन्य जिले से ज्यादा हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लारवा जांच मुहिम तेज कर दी है।
शुक्रवार को जिले में 31399 घरों में जमा पानी के स्रोतों की जांच की गई। टीमों ने 353 जगहों पर मिले लारवा को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस अभियान के तहत अब तक 9,97,249 घरों का सर्वे किया है। 9894 जगह पर मिले लारवा को नष्ट किया गया है। सिविल सर्जन डाॅ. जगपाल इंद्र सिंह ने कहा कि डेंगू बुखार फैलाने वाले मच्छरों के पनपने का यह पीक सीजन है। दिन में जाली वाले खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने चाहिए। इसके साथ ही दिन में मच्छर भगाने वाली स्प्रे करनी चाहिए।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए हर शुक्रवार को चलाए जा रहे अभियान के तहत टीमों ने गलियों/मोहल्लों में घर-घर जाकर रुके हुए पानी के स्रोतों की जांच की। इसमें नर्सिंग स्टूडेंट्स और आशा वर्कर्स ने भी हिस्सा लिया। सिविल सर्जन ने कहा कि कहा कि कहीं भी पानी जमा न होने दें। अगर किसी को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे और पूरे शरीर में दर्द महसूस हो, तो पास के हेल्थ सेंटर में जाकर डेंगू का टेस्ट जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. सुमित सिंह ने बताया कि पंजाब में पटियाला जिला डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित है। जिले का नाभा और पटियाला शहरी हलके डेंगू के हाॅट स्पाॅट बने हुए हैं। नाभा शहर व इसके गांवों में अब तक 225 डेंगू के केस सामने आ चुके हैं। पटियाला शहर में 98 केस हुए हैं। पिछले साल इस समय तक डेंगू के केवल 164 केस ही हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed