{"_id":"6a69176aaf74e6bb2201c1d3","slug":"patchwork-done-before-the-chief-ministers-visit-has-come-off-potholes-have-appeared-on-railway-road-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-139219-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कराया पैचवर्क उखड़ा, रेलवे रोड पर गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कराया पैचवर्क उखड़ा, रेलवे रोड पर गड्ढे
विज्ञापन
बारिश में जलभराव से बढ़ीं लोगों की परेशानियां, लोगों ने उठाए मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल
दोपहिया चालकों और राहगीरों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले रेलवे रोड पर कराया गया पैचवर्क बारिश के बाद उखड़ने लगा है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों का आरोप है कि जल्दबाजी में कराई मरम्मत गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरी जिसके चलते सड़क की बदहाल स्थिति फिर सामने आ गई है।
रेलवे रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, पैदल राहगीरों को भी जलभराव के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क की मरम्मत केवल औपचारिकता के तौर पर की गई थी। यदि सड़क की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाती तो कुछ ही दिनों में गड्ढे दोबारा नहीं उभरते। उनका कहना है कि विकास कार्य केवल वीआईपी दौरों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि आम लोगों को भी बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से रेलवे रोड का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों और संभावित हादसों पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।