फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula youth missing in churdhar track found after 13th day

13 दिन बाद मिला पंचकूला के अक्षय का शव: चूड़धार ट्रैक पर ऐसा क्या हुआ? बहन का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 11 Mar 2025 05:03 PM IST
अंकेश ठाकुर सुमित यादव, पंचकूला
सुमित यादव, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Mar 2025 05:03 PM IST
सार

हिमाचल के सिरमौर में चूड़धार ट्रैक पर लापता हुआ पंचकूला के युवक का शव 13 दिन बाद मिला है। मृतक अक्षय पंचकूला के सेक्टर-15 का रहने वाला था। वह शिवरात्रि के एक दिन पहले दोस्त के साथ ट्रैकिंग के लिए चूड़धार गया था। 

विज्ञापन
Panchkula youth missing in churdhar track found after 13th day
अक्षय का फाइल फोटो और उसका घर। - फोटो : संवाद

विस्तार

महा शिवरात्रि से एक दिन पहले पंचकूला के सेक्टर-15 का अक्षय साहनी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के चूड़धार ट्रैक पर दोस्त के साथ ट्रैकिंग के लिए गया था। ट्रैकिंग के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया और लगभग 13 दिन बाद मंगलवार को अक्षय का शव बर्फ के नीचे दबा हुआ मिला। अक्षय साहनी का शव चूड़धार ट्रैक पर रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया। ट्रैकिंग करने के लिए साथ में गए सेक्टर-12 निवासी विक्रम ने शव की पहचान की है। बेटे के शव लेने के लिए मां दीपाली साहनी के साथ रिश्तेदार भी हिमाचल गए हैं।

विज्ञापन


अक्षय के मामा चरनजीत ने बताया कि पांच साल पहले पिता अनिल साहनी की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद से ही अक्षय ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी। वह मोबाइल कंपनी में जॉब करता था। अक्षय की मौत के बाद अब मां, बहन और दादी का देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


13 दिन से अक्षय के बारे में पूछ रही दादी
चरनजीत ने बताया कि अक्षय के साथ जो घटना घटी है उसके बारे में उसकी दादी को कोई जानकारी नहीं दी गई है। उनकी हालत ठीक नहीं है वह पिछले 13 दिनों से अक्षय के बारे में पूछ रही हैं। बेटे की मौत होने के बाद से पिछले पांच सालों से उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। वहीं भाई की मौत की खबर मिलने पर छोटी बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद मिला शव
सेक्टर-15 निवासी एसके नैय्यर ने बताया कि साथ गए विक्रम ने अक्षय को खोजने में काफी प्रयास किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद विक्रम मंदिर पहुंचा और वहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करके इसकी जानकारी प्रशासन को दी। 26 फरवरी से बर्फबारी होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही थी। 12 दिन बीत जाने के बाद 13 वें दिन चूड़धार के ट्रैक पर शव मिला।


तीन युवकों को मिला शव
अक्षय का शव सिरमौर के तीन स्थानीय युवकों को मिला है। तीनों युवक चूड़धार के लिए निकले और यहां पर इन्हें एक का शव मिला। युवकों ने मौके की वीडियो भी बनाई। बाद में युवकों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। जब ये युवक चूड़धार की चोटी की तरफ जा रहे थे तो उन्हें नीचे कुछ कौए दिखाए दिए और उन्हें इस पर शक हुआ। बाद में युवकों ने जब मौके पर जाकर देखा तो बर्फ के नीचे एक युवक का शव दबा हुआ मिला। इसके बाद मंगलवार को शव को नौहराधार लाने के लिए प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed