फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Vigilance in Panchkula, making, green building, panchkula

पंचकूला में बना पहला ग्रीन विजिलेंस भवन

Sat, 10 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Vigilance in Panchkula, making, green building, panchkula
ग्रीन विजिलेंस भवन - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन कांसेप्ट पर हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो का आलीशान भवन अब तैयार है। यह पंचकूला का पहला ऐसा सरकारी भवन है जिसमेें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें अफसरों के आलीशान आफिस तैयार किए गए हैं और बाहर से जांच पड़ताल के लिए आने वाले आईओ के लिए लिविंग रूम की सुविधाएं भी हैं। इसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा 14 नवंबर को किया जाएगा। 
विज्ञापन


राज्य चौकसी ब्यूरो के इस दफ्तर के दो बेसमेंट हैं। बेसमेंट-1 में ड्राइवर रूम, डाइनिंग रूम बनाया गया है और बेसमेंट-2 में पार्किंग एरिया बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन, डीएसपी, एक्सईएन, डिस्ट्रिक्ट अटार्नी, तहसीलदार, डीईटीसी, डीडीए और स्टेनो के साथ ही रिकार्ड रूम और ब्रांच होगी। पहले फ्लोर पर डीजी विजिलेंस और पीए रीडर बैठेंगे। इसके साथ ही यहां डीजी स्पेशल और दो डीआईजी के लिए रूम तैयार किए गए हैं। तीसरे फ्लोर पर चार लिविंग रूम तैयार किए गए हैं। इसका कांसेप्ट यह है कि विजिलेंस जांच के लिए जिलों से आने वाले जांच अधिकारी को यहीं ठहराया जा सके। जिससे उसको होटल या अन्य कहीं न जाना पड़े। 
विज्ञापन


चौकसी ब्यूरो में लगेगा 50 लाख का फर्नीचर
पंचकूला में तैयार हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो के भवन में पचास लाख रुपये का अनुमानित फर्नीचर लगने की उम्मीद है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के एक जेई ने बताया कि फर्नीचर मंगवाया जा रहा है। यह फर्नीचर अलग अलग कंपनियों के माध्यम से मंगवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया गया है
हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो के भवन में एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। जिसमें दल हजार केएलडी का ट्रीटमेंट किया जा सकेगा। इस पानी का उपयोग ग्रीन एरिया की सिंचाई के लिए किया जाएगा। इसकी कीमत सात लाख 51 हजार 194 रुपये है। इसके साथ ही इसी ट्रीटमेंट प्लांट से ग्रीन एरिया में लगाए गए सात लाख 35 हजार 413 रुपये की कीमत के ड्रिप इरीगेशन सिस्टम को अटैच किया गया है। ग्रीन एरिया कवर के लिए यहां हार्टिकल्चर पर 5.55 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 

रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टमं भी लगाया
पंचकूला सेक्टर-23 स्थित हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो के भवन में रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम के लिए कुआं बनाया गया है। जिसमें छत से होता हुआ सारा पानी आएगा। यह पानी जमीन में चला जाएगा। जिसके लिए छत के कई पाइप को कुएं के साथ अटैच किया गया है। पानी ज्यादा होने पर कुआं ओवरफ्लो करेगा तो पानी की निकासी का प्रबंध भी किया गया है। 


19.92 करोड़ की लागत से तैयार हुआ  
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा इस भवन को 19.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह 1.98 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। जिसका कर्वड एरिया करीब 74 हजार  वर्ग फुट है। इस भवन में जांच पड़ताल के लिए एक खास रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed