{"_id":"57435a8e4f1c1bbd27690828","slug":"panchkula-tau-devi-lal-cricket-stadium-shaheed-bhagat-singh-cricket-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे खेल प्रतियोगिता से गरीब बच्चों को मिलेगा एक्सपोजर : बीरेंद्र सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे खेल प्रतियोगिता से गरीब बच्चों को मिलेगा एक्सपोजर : बीरेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बीरेंद्र सिंह खिलाड़ियों से मिलते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि खेलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा के निखार के लिए उसे बंधनमुक्त करना चाहिए। देश में स्थित खेल संघों व एसोसिएशन पर सरकार का सीधा नियंत्रण होना चाहिए। इन संघों व एसोसिएशन में 50 प्रतिशत उत्कृष्ट खिलाड़ी भी शामिल होने चाहिए। तभी अच्छे खिलाड़ियों का चयन हो सकेगा।
केंद्रीय मंत्री सोमवार को पंचकूला सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला हरियाणा इकाई क्रिकेट फेडरेशन ऑफ हरियाणा की ओर से आयोजित शहीद भगत सिंह क्रिकेट कप के लिए द्वितीय हरियाणा ग्रामीण जूनियर प्रीमियर नेशनल लीग क्रिकेट अंडर 19 व 14 डे-नाइट चैंपियनशिप 2016 का शुभारंभ करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल के युवाओं को क्रिकेट में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए क्रिकेट फेडरेशन ऑफ हरियाणा बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन के इस प्रयास से निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्र व गरीब परिवारों के बच्चों को एक्सपोज होने का मौका मिलेगा। फेडरेशन इसी तरह लड़कियों के लिए भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां भी क्रिकेट जैसे खेल में अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा क्रिकेट को अमीर परिवारों के बच्चों को खेल माना जाता है, लेकिन इस तरह की प्रतियोगिताओं से गरीब परिवारों के बच्चों को भी आगे बढने का मौका मिलेगा। क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं राज्यसभा के सदस्य वी हनुमंता राव ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए ट्राफी का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा है, जोकि युवाओं के प्रेरणादायक है।