फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Sector-17 Residents Panchkula, upset by the flea and pigs

पंचकूला के सेक्टर-17 रेजिडेंट्स को कबाड़ी और सूअरों ने किया परेशान

Mon, 13 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Mon, 13 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 Panchkula, Sector-17 Residents Panchkula, upset by the flea and pigs
सेक्टर 17 में सूअर। - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर कबाड़ियों का कब्जा, स्कूल साइट में मजदूरों का शौच करना, सेक्टर में सूअरों का भटकना, जगह-जगह फैली गंदगी जैसी समस्याओं का सामना वार्ड नंबर-10 में पड़ने वाले सेक्टर-17 के लोगों को करना पड़ रहा है। सेक्टर-17 से जाने वाली यह डीवाइडिंग रोड चंडीगढ़ की ओर जाती है। यहां से हजारों वाहन चालक रोजाना आते-जाते हैं। 
विज्ञापन


इन कबाड़ियों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं सेक्टर-17 के साथ ही एक नाला पड़ता है। जहां हमेशा सूअरों का जमावड़ा लगा रहता है। नाले के साथ ही लगते सेक्टर-17 में ये सूअर भटकते रहते हैं। इसके लिए यहां के रेजिडेंट्स प्रशासन के सामने गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं निकल सका है।  
विज्ञापन


अधिकारियों से कर चुके हैं शिकायत
सेक्टर-17 के रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्य पंचकूला के पूर्व डीसी विवेक आत्रेय, पूर्व डीसी मनदीप बराड़, हुडा और निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद रेजिडेंट्स की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। रेजिडेंट्स का कहना है कि प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा सेक्टर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी का खतरा
सेक्टर-17 के साथ ही नाला होने के कारण यहां मच्छर भी पैदा होते हैं। इन मच्छरों के कारण सेक्टरवासियों को डेंगू फैलने की आशंका बनी रहती है। वहीं पूरे सेक्टर में इन कबाड़ियों के कारण गंदगी फैली रहती है। गंदगी होने के कारण बदबू रहती है। इस बदबू के कारण लोगों को बीमारी फैलने का खतरा रहता है। 

कोट्स
इन कबाड़ियों की वजह से सेक्टर में रहना मुश्किल हो गया है। ये कबाड़ी तांबा निकालने के लिए बिजली के तारों को सड़क पर ही जलाते हैं। जिसका धुआं पूरे सेक्टर में फैल जाता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने सुध नहीं ली।
- महेश नैन, सेक्टरवासी 

सेक्टर-17 में चारों ओर बदबू का आलम है। इस कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद तुरंत एक्शन लेना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। 
- कृष्ण गोयल, सेक्टरवासी

पूरे सेक्टर में सूअर और लावारिस पशु भटकते रहते हैं। वहीं स्ट्रे डॉग्स की समस्या भी मुख्य समस्या है। प्रशासन को इन स्ट्रे डॉग्स पर शिकंजा कसना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

- विनोद गोयल, सेक्टरवासी।
---------------------------------
सेक्टर-17 और राजीव कॉलोनी की डिवाइडिंग रोड चंडीगढ़ की ओर जाती है। हजारों की संख्या में वाहन यहां से रोजाना गुजरते हैं। यहां कबाड़ी सड़क पर कचरा फैलाकर रखते हैं, इस वजह वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।  
- विजय सिंगला, सेक्टरवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed