Haryana: चार मंजिला नीति पर घमासान, पंचकूला को राहत, गुरुग्राम और फरीदाबाद को राहत की दरकार
हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के पदाधिकारी सरकार को घेरने की रणनीति बना चुके हैं। इसका बड़ा कारण इस नीति के बनने के बाद पुराने सेक्टरों में शुरु हुए चार मंजिला भवनों के निर्माण की वजह से पुराने घरों में दरारें और अन्य कारण हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में स्टिल्ट प्ल्स चार मंजिला की अनुमति पंचकूला विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला के लिए रुकवा दी है, लेकिन बाकी हरियाणा के विधायकों ने इस मामले में अपने हलके की जनता की सुध नहीं ली है। गुरुग्राम और फरीदाबाद की बिल्डर लाबी इन जिलों में भारी पड़ रही है। पंचकूला में ज्ञानचंद गुप्ता ने बिल्डर लाबी को दरकिनार कर यह फैसला करवाया है।
राज्यभर में हस्ताक्षर अभियान चला रही सेक्टर्स कन्फेडरेशन
इस मामले को प्रदेश स्तर का मुद्दा बना कर हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के पदाधिकारी सरकार को घेरने की रणनीति बना चुके हैं। इसका बड़ा कारण इस नीति के बनने के बाद पुराने सेक्टरों में शुरु हुए चार मंजिला भवनों के निर्माण की वजह से पुराने घरों में दरारें और अन्य कारण हैं। हवा, धूप, पार्किंग तथा सीवरेज की समस्या पैदा होने का खतरा बन गया है। सेक्टर्स कन्फेडरेशन इस मुद्दे को लेकर राज्यभर में हस्ताक्षर अभियान चला रही है।
प्रतिक्रिया
पंचकूला वासियों को दी गई राहत को ढकोसला है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा को आंदोलन को तोडऩे का प्रयास है। सब जानते हैं कि सरकार ने एक बिल्डिंग कोड बनाया है, जिसको सिर्फ सरकार ही एक निश्चित प्रक्रिया के तहत निरस्त कर सकती है। यशवीर मलिक, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन
जिन जिलों में दिक्कत है वहां के विधायकों को देखनाा चाहिए। पंचकूला मेेरी विधानसभा है। जो लोग मेरे पास आए थे उनका मुददा मैंने उठाया। अन्य स्थानों पर दिक्कत है तो वहां के विधायकों को चाहिए सीएम से मिलें। पंचकूला में कुछ बिल्डरों को आपत्ति थी लेकिन मैंने साफ कह दिया कि बिल्डर पंचकूला के ठेकेदार नहीं बनेंगे। ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष
यह हैं हालात
हरियाणा में अधिकतर खाली पड़े प्लाटों को ब्ल्उिरों ने खरीद दिया। उस पर स्टिल्ट प्लस चार मंजिला बना दिया। अब एक फ्लोर दो से ढाई करोड़ का बेच रहे हंै। सीवरेज और अन्य वयवस्थाएं चरमरा गईं।
स्टिल्ट पार्किंग में यह किया
- एक चपरासी का कमरा बना दिया
- एक चौकीदार का ठिकाना जमा दिया
- कुछ लोगों ने जनसेट रख दिए
- कुछ लोगों ने अफिस बना लिए
- गाडिय़ां सड़क पर खड़ी हो रहीं
- एक भवन में चार मंजिला तो आठ गाडिय़ां सड़क पर
प्रतिक्रिया
कई लोग यह समस्या लेकर आ रहे हैं। यहां सीवरेज सिस्टम पहले से ही चरमराया है अब और परेशानी बढ़ गई है। प्लाट प्रापर्टी डीलरों ने खरीद लिए हैं। मैं मुख्यमंत्री से इस मुददे पर चर्चा करुंगा। सुधीर सिंगला, विधायक गुरुग्राम
पार्किंग की परेशानी
मेरे यहां फरीदाबाद में भी सीवरेज पर बोझ पढ़ रहा है। पर्किंग की परेशानी है। ऐसे में दिक्कत होता स्वाभाविक है। कई लोग आ रहे हैं। सीएम साहब पर शीघ्र ही यह मसला लेकर जाऊंगा। मूलचंद शर्म, परिवहन मंत्री