फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula rape, after 30 days, crime news

स्टूडेंट रेप मामला: वारदात के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sat, 18 Feb 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 18 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Panchkula rape, after 30 days, crime news
रेप - फोटो : DEMO Pics
इंजीनियरिंग स्टूडेंट से रेप के मामले को एक माह बीत चुका है। पंचकूला पुलिस अब तक रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से बस एक ही जवाब मिलता है कि आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा। सेक्टर-20 से मकैनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा को गन प्वाइंट पर किडनैप कर रेप करने के मामले में पुलिस की इन्वेस्टिगेशन ढीली पड़ती जा रही है और पीड़िता के परिजन इंसाफ पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। वहीं महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने वीरवार को हरियाणा के डीजीपी केपी सिंह से मुलाकात कर आरोपी को जल्द पकड़ने को कहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 जनवरी की रात 8:30 बजे सेक्टर-20 से मकैनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा को गन प्वाइंट पर गाड़ी समेत किडनैप किया गया था। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी छात्रा का मोबाइल और एक सिम भी ले गया था। कुछ दिनों बाद पुलिस ने छात्रा की गाड़ी तो रिकवर कर ली। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस इस मामले की तहकीकात को लेकर दिन रात जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed