फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula police arrested six candidates in constable recruitment fraud case

हरियाणा: सिपाही भर्ती में दूसरों से परीक्षा दिलाने वाले छह अभ्यर्थी काबू, फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे तो फिंगरप्रिंट का नहीं हुआ मिलान

Sat, 22 Jan 2022 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 12:50 AM IST
सार

एसीपी ने बताया कि फर्जीवाड़े के सरगना अशोक कुमार की तलाश जारी है। अभी अंकित और अमित का भी पता नहीं लग पाया है। रोहित की जगह परीक्षा देने वाले आशीष उर्फ आशू को गिरफ्तार करने के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। रोहित को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
Panchkula police arrested six candidates in constable recruitment fraud case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को छह और अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिसार के कुलदीप सिंह और राहुल के अलावा झज्जर के नवीन, सोनीपत के विकास, रोहतक के संदीप व नरवाना के वसीम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दूसरों से दिलवाई है।

विज्ञापन

 
एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 286 अभ्यर्थियों को पंचकूला सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया था। इस दौरान कुलदीप, राहुल, नवीन और विकास के फिंगरप्रिंट मिलाए गए तो मिलान नहीं हो पाया। आयोग ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पहले से गिरफ्तार एक आरोपी की निशानदेही पर संदीप और वसीम को भी गिरफ्तार किया गया है। संदीप और वसीम के अलावा मानिक को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों का चार दिन का रिमांड मिला है। इस मामले में पुलिस तीन दिन में छह एफआईआर दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने वालों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: हाइट गड़बड़ी के मामलों में दोबारा आवेदन का मौका
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस सिपाही भर्ती में हाइट मामले में गड़बड़ी को लेकर विवादित आवेदकों को दोबारा से आवेदन करने का मौका दिया है। आयोग अब इन अभ्यर्थियों का दोबारा से मापतौल करेगा। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती का फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) शुक्रवार को संपन्न हो गया। 

आखिरी दिन उन अभ्यार्थियों को बुलाया गया था, जो पहले पीएमटी में हिस्सा लेने से चूक गए थे। पिछले कुछ दिनों से युवा आरोप लगा रहे थे कि उनकी हाइट एसआई भर्ती में पूरी थी लेकिन सिपाही भर्ती में उनको बाहर कर दिया गया। ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ती गई। कई अभ्यर्थियों ने आयोग के समक्ष हाइट मशीन में बदलाव करने की भी गुहार लगाई थी। 

अभ्यर्थियों का कहना है कि हाइट में तकरीबन डेढ़ सेंटीमीटर की गड़बड़ी हुई है। ज्यादातर वे परीक्षार्थी प्रभावित हुए हैं जिनकी हाइट बिल्कुल तय मापदंड (168 या 170) पर थी। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि सभी अभ्यर्थियों को दोबारा हाइट मेजरमेंट के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया है। आवेदन के आधार पर आगामी फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed