फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula-Patiala bus service suspended for a month; passengers face increased inconvenience.

Panchkula News: एक महीने से बंद पंचकूला-पटियाला बस सेवा, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 24 Jun 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Panchkula-Patiala bus service suspended for a month; passengers face increased inconvenience.
पंचकूला। पंचकूला से पटियाला के बीच चलने वाली बस सेवा पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी है। बस सेवा बंद होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि इस रूट पर बड़ी संख्या में लोग नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए सफर करते हैं, लेकिन बसें बंद होने के कारण उन्हें निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बस सेवा बंद होने से बुजुर्गों, विद्यार्थियों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। यात्रियों ने बताया कि कई बार उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि निजी वाहनों का किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, चालक (ड्राइवर) की कमी के कारण यह रूट प्रभावित हुआ है। पर्याप्त चालक उपलब्ध न होने से परिवहन विभाग कई रूटों का संचालन सुचारू रूप से नहीं कर पा रहा है। इसका असर पंचकूला-पटियाला रूट पर भी देखने को मिल रहा है। यात्रियों ने परिवहन विभाग से जल्द से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह रूट दोनों शहरों के बीच महत्वपूर्ण संपर्क का माध्यम है और इसके बंद रहने से आम लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि विभाग को अस्थायी व्यवस्था कर बसों का संचालन शुरू करना चाहिए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed