{"_id":"5792784f4f1c1b711bc4b457","slug":"panchkula-panchkula-theft-panchkula-police-robin-jwahar-nagar-cia-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":" 27 साल की उम्र में रॉबिन ने दिया 31 वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 साल की उम्र में रॉबिन ने दिया 31 वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
रॉबिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के जवाहर नगर का रहने वाला रॉबिन लग्जरी लाइफ जीने का शौकिन था। यही कारण है कि रॉबिन ने 27 साल की उम्र में 31 वारदात को अंजाम दिया। यह खुलासा शुक्रवार को पंचकूला पुलिस की पूछताछ में हुआ है। इसके अलावा रॉबिन को सुपर चोर बंटी बहुत पसंद था। इसलिए वह बंटी की फोटो को हमेशा अपनी जेब में रखता था। पंचकूला पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रॉबिन को छह दिन के रिमांड पर लिया है। रॉबिन पंचकूला सेक्टर-12 ए निवासी इनेलो नेता दिलबाग नैन की कार चोरी कर चर्चा का विषय बना था। रॉबिन पर हिसार, दिल्ली, चंडीगढ़, गुड़गांव में 31 मामले दर्ज हैं।
रॉबिन चोरी करते करते इतना शातिर हो गया था कि वह किसी भी घर में पार्क लग्जरी गाड़ी देखकर बेझिझक घुस जाता था। उसका बात करने का ढंग इतना रौबदार था कि नौकर और गार्ड बातों में आ जाते थे। इतना ही उसके लिए काफी होता था और वह कार को लेकर रफूचक्कर हो जाता था। पुलिस के अनुसार रॉबिन दिल्ली के देवली गांव में अपनी एक महिला मित्र के संग लिव इन रिलेशन में रहता था। उसका समय क्लब और पब में बीतता था।
पंचकूला पुलिस के उपायुक्त अनिल कुमार धवन ने बताया कि रॉबिन को लाने के लिए सीआईए स्टाफ, पचंकूला की टीम इंचार्ज नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित की गई। यही टीम रॉबिन को पंचकूला थाना सेक्टर-5 में 18 जुलाई 2016 को दर्ज धारा 380 के मामले के संबंध में रिमांड पर लेकर आई है।
विज्ञापन
रॉबिन फ्रेंड्स कालोनी, जवाहर नगर थाना सिविल लाइन हिसार का रहने वाला है। रॉबिन ने अब तक पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उसने ही पंचकूला से दो फॉरच्यूनर चोरी की थी। पुलिस के अनुसार रॉबिन ने यह भी स्वीकारा है कि वह अलग-2 शहरों से गाड़ियां सुबह 5 से 6 बजे के बीच चोरी करता था। पुलिस ने रॉबिन को कोर्ट में पेश करके 6 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड के दौरान पंचकूला सेक्टर-14 में दर्ज चोरी की गई फॉरच्यूनर को बरामद करने और अन्य वारदातों बारे भी खुलासा होने की संभावना है।
हरकतों से परेशान हो किया बेदखल
रॉबिन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार ने उसको वर्ष 2014 में बेदखल कर दिया था। उसके खिलाफ पहली एफआईआर 2003 में हिसार सिटी में दर्ज की गई। उसने फिल्म ओए लकी लकी आए देखी।
रॉबिन के खिलाफ यह हैं मामले
13-05-03: 379 आईपीसी सिटी हिसार हरियाणा
22-01-04: 454, 380 आईपीसी सिटी हिसार हरियाणा
04-12-2005: 357, 457, 389 आईपीसी सिटी हिसार हरियाणा
04-12-2005: 380 आईपीसी सिविल लाइन हिसार हरियाणा
29-05-2006: 457, 380 सिटी हिसार हरियाणा
25-05-2006: 454, 380 सिविल लाइंस हिसार
2008: 384 आईपीसी सिविल लाइंस हिसार
27-09-2009: 379, 411 आईपीसी सिटी हिसार हरियाणा
27-09-2009: 379 आईपीसी पालम विहार गुड़गांव
17-09-2009: 379, 420, 506, 511 सिटी हिसार
13-09-2009: 379 आईपीसी अर्बन स्टेट रोहतक
28-08-2009: 451, 511 सिटी हांसी हरियाणा
13-09-2009: 379 सिविल लाइन रोहतक
23-09-2010: 379, 411, 420 सदर हिसार
28-01-2011: 379, 420 आईपीसी सिटी हिसार
13-04-2011: 379 सिटी हिसार
2011: 379, 473 सेक्टर-17 चंडीगढ़
6-12-12: 379, 411 सिविल लाइन हिसार
9-12-12: 174 सिविल लाइन हिसार
26-11-12: 380, 420 सिविल लाइन हिसार
4-11-12: 379 सिविल लाइन करनाल
18-10-12: 379, 411, 473 सेक्टर-19 चंडीगढ़
30-11-12: 380 आईपीसी सेक्टर-5 गुड़गांव
2014: 380, 411 बसंत कुंज नई दिल्ली
2014: 482, 411 के साथ आर्म्स एक्ट बसंत कुंज दिल्ली
2014: 379 केएम पुर दिल्ली
2014: 379 पालम विहार गुड़गांव
24-07-14: 380 सिविल लाइन हिसार
2015: 379 जीरकपुर पंजाब
20-12-15: 379 ई पुलिस स्टेशन क्राइम साउथ कैंपस
09-07-16: 379 ई पुलिस स्टेशन क्राइम मालवीय नगर