{"_id":"576aeb9a4f1c1bd754b48597","slug":"panchkula-open-manhole-accident-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना को दावत दे रहे शहर के खुले मैनहोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना को दावत दे रहे शहर के खुले मैनहोल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के खुले मैनहोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप पंचकूला की सड़कों से गुजर रहे हैं तो चौकन्ने रहें। क्योंकि शहर के 50 से ज्यादा मैनहोल खुले हैं। जो हादसों का कारण बन रहे हैं। ऐसा नहीं है कि विभागीय अधिकारियों ने मैनहोल को बंद नहीं किया था। लेकिन मैनहोल के ढक्कन चोरी होने से यह लंबे समय से खुले हुए हैं। बारिश होने पर यह खुले मैनहोल दिखाई नहीं देते हैं और हादसों का कारण बनते हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लापरवाही और खुले मैनहोल की वजह से पिछले दो माह में करीब 40 हादसे हो चुके हैं।
सेक्टर-16 स्थित बुढ़नपुर में पिछले दो माह से मेन रोड पर सीवरेज का मैनहोल खुला पड़ा है। इसकी वजह से यहां चालीस दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि हुडा के जेई को इस संबंध में कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन वह हर बार कर्मचारी न होने की बात कहकर मामला टाल देते हैं। बुढ़नपुर के अलावा पंचकूला के अन्य सेक्टरों का भी यही हाल है।
सेक्टर 7 में करीब 100 रोड गली 80 फीसदी खराब
पार्षद सीबी गोयल ने बताया कि सेक्टर-7 में सौ से ज्यादा रोड गली हैं। जिसमें पानी निकल नहीं पाता है। बारिश के दौरान लोग एक्सीडेंट का शिकार होते हैं। इस ओर हुडा को ध्यान देना चाहिए और समस्या हल करवानी चाहिए।
विज्ञापन
सेक्टर-19 में खुले पड़े हैं पांच मैनहोल
पार्षद रविकांत स्वामी ने बताया कि सेक्टर-19 में पांच मैनहोल खुले पड़े हैं। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन में 300 नंबर प्लॉट के पास के एरिया के सभी ड्रेनेज ब्लॉक हो चुके हैं।
पंचकूला में सेक्टर-8 और सेक्टर-9 की डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर-8 की ओर ड्रेनेज सिस्टम टूटा पड़ा है। इसके साथ ही सेक्रट-11 और सेक्टर-4 की डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर-11 की ओर ड्रेनेज खराब है।
कोट्स
पिछले दो माह से मेन रोड पर सीवरेज का मैनहोल खुला पड़ा है। इसकी शिकायत हुडा जेई को कई बार दे चुके हैं, लेकिन वह ये कहकर बात को टाल जाते हैं कि हमारे पास मुलाजिम नहीं हैं।
सुच्चा सिंह, निवासी बुढ़नपुर सेक्टर 16 पंचकूला
कोट्स
पांच दिन पहले मैनहोल में गिरने की वजह से हाथ और पैर में गहरी चोटें आईं हैं। सही से चल नहीं पा रहा हूं।
सुखबीर सिंह, बुढ़नपुर निवासी सेक्टर-16, पंचकूला
कोट्स
दो माह से मैनहोल के ढक्कन खुले पड़े हैं। करीब 40 लोगों का एक्सीडेंट हो चुका है। हुडा ने मैनहोल का ढक्कन नहीं लगाया।
कुलबीर सिंह, निवासी बुढ़नपुर सेक्टर-16 पंचकूला।
कोट्स
हमको स्थानीय निवासियों ने सीवरेज के ढक्कन के टूटने की शिकायत दी थी। हमने ढक्कन भेज दिया गया है।
जयबीर, जेई हुडा।