फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, NHAI, project, director, pay compensation, panchkula

एनएचआई परियोजना निदेशक क्षतिपूर्ति रकम अदा करने को तैयार

Thu, 30 Jun 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
panchkula, NHAI,  project,  director, pay compensation, panchkula
कोन स्थित कनहर नदी पर बने पुल पर पड़ी दरार से दिखती छड़। अमर उजाला
एनएचआई के परियोजना निदेशक ने वन मंडल अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि वह क्षतिपूर्ति अदा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हिमालयन एक्सप्रेस वे लिमिटेड चंडीमंदिर टोल प्लाज निर्माण के दौरान अवैध कब्जे को लेकर क्षतिपूर्ति के लिए वह 92 लाख 65 हजार 400 रुपये भरने को तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में पर्यावरण कोर्ट कुरुक्षेत्र में चल रहे केस को भी खत्म करने का आग्रह किया है। इसका खुलासा आरटीआई के जवाब में हुआ है। 
विज्ञापन


शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल ने 2012 में कंपनी द्वारा वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत केंद्रीय सशक्त कमेटी नई दिल्ली से की थी। शिकायत पर कार्रवाई को लेकर जब विजय बंसल ने आरटीआई डाली तो वन मंडल अधिकारी मोरनी पिंजौर ने जानकारी दी उससे खुलासा हुआ कि चंडीमंदिर क्षेत्र में हिमालयन एक्सप्रेस वे लिमिटेड ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा निर्माण के दौरान वन विभाग की 9.2654 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। वन मंडल अधिकारी मोरनी पिंजौर ने कंपनी द्वारा किए गए कब्जे को लेकर कार्रवाई करते हुए कंपनी पर 92 लाख 65 हजार 400 रुपये की क्षति रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

 
वन मंडल अधिकारी ने यह कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम और वन संरक्षक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वन संरक्षक अधिनियम 1980 के अनुसार अवैध कब्जे की जमीन की कीमत या उतनी जमीन खरीद कर काटे गए पेड़ लगाने की कीमत तथा 10 गुणा पेड़ लगाने की कीमत देने का प्रावधान है। विजय बंसल ने बताया कि विगत 2012 में केंद्रीय सशक्त कमेटी नई दिल्ली को हिमालयन एक्सप्रेस वे लिमिटेड द्वारा चंडीमंदिर टोल प्लाजा के निर्माण में वन विभाग भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। जिस पर केंद्रीय सशक्त कमेटी ने मुख्य सचिव हरियाणा सरकार एवं मुख्य वनपाल हरियाणा सरकार को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल ने बताया कि लाखों रुपये की क्षतिपूर्ति चाक करने के अलावा हरियाणा वन विभाग ने अतिरिक्त मुख्य वनपाल केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने मुख्य वनपाल को करोड़ों रुपये के जुर्माना हेतु सिफारिश भी की हुई है। यह मामला अतिरिक्त मुख्य वनपाल केंद्रीय पर्यावरण के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed