{"_id":"57d317804f1c1bbc613179d5","slug":"panchkula-mata-mansa-devi-shrine-board-devotees-simply-run-bus-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं के लिए बस चलाएगा माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं के लिए बस चलाएगा माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता मनसा देवी के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को दरबार में पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। श्रद्धालुओं के लिए श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बस संचालन का फैसला किया गया है। यह बसें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से लेकर माता मनसा देवी के मंदिर तक चलेंगी। बसें ट्रेन, विमान या बसों के समय के अनुसार चलाई जाएंगी।
माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मीटिंग हाल में एक से 10 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले नवरात्र मेला के लिए किए जाने वाले प्रबंधों के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने छह बसें खरीदने का फैसला किया है। इन बसों को नवरात्र मेले के पहले ही खरीदने की तैयारी है।
यह यूटी एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा चलाई जा रही एसएमएल बसों की तरह होंगी। बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि इन बसों की औसत कीमत एक करोड़ रुपये होगी। बसों का रंग पीला होगा और उसमें श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड का लोगों लगा हुआ होगा। इसमें से दो-दो बसें रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड पर रोजाना चलेंगी। इनका किराया 15 से 25 रुपये तक होगा।
विज्ञापन
बाक्स
हेमा मालिनी और चंचल आएंगे नवरात्र में
अबकी बार नवरात्र के दौरान श्री माता मनसा देवी में कई स्टार की चमक भी दिखाई देगी। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में बताया गया कि नवरात्र के दौरान हेमा मालिनी और नरेंद्र चंचल के साथ ही कविता पोड़वाल, सिद्धार्थ मोहन और मीनाक्षी शर्मा को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ अन्य स्टार को आमंत्रित करने पर भी विचार किया जा रहा है।
सुरक्षा का प्रबंध किया जाएगा जबरदस्त
नवरात्र मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। नवरात्र मेले के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था होगी। इसमें डीएसपी स्तर के अधिकारी को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। उनको सहयोग देने के लिए सह निरीक्षक, 10 उप निरीक्षक, 15 सहायक निरीक्षक और 600 कांस्टेबल तैनात होंगे। मेले के दौरान गृह आरक्षी विभाग के वालंटियर्स की तैनाती भी की जाएगी।