Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula lit up for Diwali, while the statue of Shaheed Bhagat Singh remained shrouded in darkness.

Panchkula News: दिवाली पर जगमगाया पंचकूला, अंधेरे में डूबी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा

Sun, 08 Nov 2026 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Panchkula lit up for Diwali, while the statue of Shaheed Bhagat Singh remained shrouded in darkness.
पंचकूला। दिवाली पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। चौक-चौराहों से लेकर पेड़ों तक को सजावटी लाइटों से रोशन किया गया है, लेकिन देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा अंधेरे में डूबी है। सेक्टर-11 और 15 के गोल चक्कर पर स्थापित प्रतिमा की बदहाली नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह जागृति मंच की ओर से स्थापित प्रतिमा का अनावरण 23 मार्च 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। प्रतिमा पर लगी चार रंगीन लाइटें रात में चौक की सुंदरता बढ़ाने के साथ शहीद के प्रति सम्मान का प्रतीक थीं। बताया जा रहा है कि इन लाइटों का कनेक्शन हटा दिया गया है। पिछले छह महीने से लाइटें बंद हैं और प्रतिमा रात में अंधेरे में गुम हो जाती है। मंच की ओर से नगर निगम अधिकारियों से कई बार संपर्क कर लाइटें ठीक करवाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बॉक्स : शहीदों का सम्मान सिर्फ समारोहों तक क्यों
शहर के अन्य चौक-चौराहों और पेड़ों को रोशनी से सजाया जा रहा है, लेकिन शहीद भगत सिंह की प्रतिमा उपेक्षा का शिकार है। शहीदों को माल्यार्पण और भाषणों से सम्मान देना पर्याप्त नहीं, उनकी प्रतिमाओं का रखरखाव और गरिमा बनाए रखना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। शहरवासियों का सवाल है कि जब पूरा शहर रोशन हो सकता है तो शहीद की प्रतिमा क्यों नहीं? अब देखना होगा कि नगर निगम कब जागता है और प्रतिमा दोबारा रोशनी से जगमगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed