फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, huda cbd pipeline brust in panchkula

पंचकूला में सीबीडी लाइन फटी, फुटपाथ धंसा

Mon, 25 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला Updated Mon, 25 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, huda cbd pipeline brust in panchkula
सीबीडी लाइन - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-17 में हुडा की कंपोजिट बॉक्स ड्रेन लाइन (सीबीडी) फटने के कारण फुटपाथ धंस गया। फुटपाथ धंसने के कारण एक पेड़ रेजीडेंट खेत्रपाल की दीवार पर जा गिरा और तेज धमाके के साथ दीवार का एक हिस्सा टूट गया। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय रेजीडेंट्स में दहशत फैल गई। जिस जगह की जमीन धंसी, वहीं पास में एक बिजली का खंभा भी लगा है। ऐसे में किसी अन्य हादसे के डर से रेजीडेंट्स अपने घरों से बाहर आ गए। 
विज्ञापन


सीबीडी लाइन फटने की जानकारी मौके पर मौजूद रेजीडेंट्स ने बिजली निगम और हुडा के अधिकारियों को दी। हुडा की हार्टीकल्चर विंग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेजीडेंट के मकान पर गिरे पेड़ का कुछ भाग काट दिया और पेड़ उठाने के लिए सोमवार का वक्त देकर चले गए। जिस स्थान पर सीबीडी लाइन टूटी है, वहीं पर एक बिजली का खंभा भी लगा था, जिसको बिजली निगम के कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर सीधा किया। 
विज्ञापन


रेजीडेंट्स से मिली जानकारी के अनुसार, हुडा की सीबीडी लाइन में पानी का फ्लो ज्यादा होने के कारण यह बारिश के दौरान अक्सर फट जाती है। यह लाइन जहां डाली जाती है, वहां पर जमीन कच्ची है। ऐसी स्थिति में पाइप से निकलने वाले पानी के कारण मिट्टी हट जाती है और जमीन धंस जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद भावना गुप्ता के अनुसार, सीवरेज की बड़ी लाइन सेक्टर-16 और सेक्टर-17 की डिवाइडिंग पर सेक्टर-17 की साइड में डाली गई है। उन्होंने कहा कि यह सीवरेज लाइन हर वर्ष बारिश के दौरान टूट जाती है। इसकी वजह से काफी खतरा रहता है। 


देखते ही देखते बीस फुट का हुआ गड्ढा
पार्षद भावना गुप्ता ने बताया कि सीबीडी के फटने की जानकारी उनको मिली तो वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यहां पहले पांच फुट का होल था और एक घंटे के भीतर यह बीस फुट का हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed