फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula gets the third e-library of the state

Panchkula News: पंचकूला को मिली प्रदेश की तीसरी ई-लाइब्रेरी की सौगात

Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Panchkula gets the third e-library of the state
पंचकूला। पुलिस लाइन मोगीनंद में प्रदेश की तीसरी सरदार पटेल पुलिस ई-लाइब्रेरी की शुरूआत की गई है। इस ई-लाइब्रेरी को हरियाणा पुलिस के पूर्व महानिरीक्षक स्व. हेमराज तलवार की स्मृति में तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन स्व. हेमराज तलवार की पत्नी उषा तलवार ने किया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने ई-लाइब्रेरी परिसर का निरीक्षण कर वहां विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह ई-लाइब्रेरी सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। इस मौके पर उनके साथ पंचकूला के पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों के बच्चों के कल्याण के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में ई-लाईब्रेरी खोलने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा के सोनीपत और करनाल में ई-लाइब्रेरी पहले ही स्थापित की जा चुकी है।
विज्ञापन

ई-लाइब्रेरी में दी जाने वाली सुविधाएं
पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज ने कहा कि ई-लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों और रोजगार की चाहत रखने वाले युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है, जहां वे कई भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध करवाकर 18 कंप्यूटर, 6 किंडल और स्मार्ट बोर्ड के साथ साइबर युग में ई-बुक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यहां पर स्पेनिश, फ्रेंच, जैपनिज और अंग्रेजी भाषा सिखाने के लिए अनुभवी प्रशिक्षक की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। ई-लाइब्रेरी में वर्ल्ड रीडर आर्गेनाइजेशन के सौजन्य से विश्व क्लासिक साहित्य व अन्य विषयों की 25 हजार से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध है। इसके अलावा, हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा की 4000 से अधिक किताबें उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed