{"_id":"57435cee4f1c1b6127690853","slug":"panchkula-cirque-wrestlers-emphasis-ajmais","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहलवानों ने की जोर अजमाईश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पहलवानों ने की जोर अजमाईश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
पहलवानों से मुलाकात करतीं कालका विधायक लतिका शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
पिंजौर ब्लॉक के गांव चिक्कन में स्थित गुगा माड़ी दरबार नंबर 3 में दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने जोर आजमाइश की। विधायक लतिका शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि पहुंच कर पहलवानों से हाथ मिला कर दंगल प्रतियोगिता शुरू करवाई।
सरपंच एवं पूर्व बीडीसी सदस्य प्यारे लाल शर्मा ने बताया कि दंगल का आयोजन चूड़ू राम भगत के लड़के ओमप्रकाश ने गुगा माड़ी के स्थापना दिवस पर करवाया था, जिसमें पिंजौर के अलावा आसपास के क्षेत्रों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया ।
दंगल के फाइनल में मुकाबला पहलवान नवदीप खन्ना और सुनील जीरकपुर के बीच हुआ। दोनों ने पूरी जोर आजमाइश की, लेकिन अंत में फैसला बराबरी का हुआ। पहलवानों को विधायक ने इनाम देकर उनकी हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, सरपंच गुरवचन, जस्सी चिक्कन, सुनील धीमान मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार बीजेपी नेता मदन लाल कमेटी मेंबर, राजू जयपाल, हरदीप शर्मा, टीटू लंबरदार मौजूद थे।