{"_id":"575b1ba44f1c1b3b0c9c5aca","slug":"panchkula-broken-axle-cab-national-highway-73-car-crashed-uncontrolled-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेशनल हाईवे-73 पर कैब का एक्सल टूटा, अनियंत्रित होकर कार से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे-73 पर कैब का एक्सल टूटा, अनियंत्रित होकर कार से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-73 पर स्थित आईटीबीपी भानू के पास मैक्सी कैब का एक्सल टूटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार से टकरा गई। घटना में कैब में सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है। चारों की हालत नाजुक बर्ताई जा रही है। वहीं कैब में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें आईटीबीपी भानू स्थित अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय कैब सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई उस वक्त कार में सवार लोग कुछ ही दूरी पर गन्ने का ररस पी रहे थे। लोगों का कहना है कि यदि कार के लोग भीतर होते तो घटना हो सकती थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला गुलाबो बरवाला की रहने वाली है।