{"_id":"62e38ad176b8b95345302617","slug":"panchkula-administration-on-alert-about-monkey-pox","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: मंकी पॉक्स को लेकर प्रशासन अलर्ट, डॉक्टरों को मिलेगी ट्रेनिंग, अस्पताल में बनेगा आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: मंकी पॉक्स को लेकर प्रशासन अलर्ट, डॉक्टरों को मिलेगी ट्रेनिंग, अस्पताल में बनेगा आइसोलेशन वार्ड
Fri, 29 Jul 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 05:15 PM IST
सार
दुनियाभर में बढ़ते मंकी पॉक्स के संक्रमण को लेकर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मंकी पॉक्स के लक्षण पहचानने के लिए अस्पताल के सभी डॉक्टरों की ट्रेनिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
कालका में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला में बारिश के बाद कोरोना और डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन जल्द आइसोलेशन वार्ड बनाएगा। अब तक जिले में 46496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 45754 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 416 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 326 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा डेंगू के अब तक 15 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को 400 नोटिस दिए जा चुके हैं।
पंचकूला के पीएमओ डॉ. राजीव कपूर ने बताया कि कोरोना की तरह मंकी पॉक्स वायरस भी नाक, मुंह और आंख के जरिए शरीर पर अटैक करता है। वहीं, कोरोना की गाइडलाइंस में मिली छूट के बाद फिर से मंकी पॉक्स के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर पंचकूला स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। रैपिड रिस्पांस टीमों को निगरानी में लगाया गया है। इस टीम का गठन भी कर दिया गया है। अस्पताल में बेडों की पर्याप्त संख्या को रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंकी पॉक्स को लेकर हाईअलर्ट
दुनियाभर में बढ़ते मंकी पॉक्स के संक्रमण को लेकर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसे लेकर पीएमओ ने गुरुवार को बैठक में दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें मंकी पॉक्स के लक्षण पहचानने के लिए अस्पताल के सभी डॉक्टरों की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इसके साथ ही जल्द ही अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जाएगा। पंचकूला सिविल अस्पताल द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
पंचकूला के पीएमओ डॉ. राजीव कपूर ने बताया कि कोरोना की तरह मंकी पॉक्स वायरस भी नाक, मुंह और आंख के जरिए शरीर पर अटैक करता है। वहीं, कोरोना की गाइडलाइंस में मिली छूट के बाद फिर से मंकी पॉक्स के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर पंचकूला स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। रैपिड रिस्पांस टीमों को निगरानी में लगाया गया है। इस टीम का गठन भी कर दिया गया है। अस्पताल में बेडों की पर्याप्त संख्या को रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे फैलता है मंकी पॉक्स
पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि मंकी पॉक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। ऐसे में लोगों को शारीरिक संपर्क में आने से बचना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति या किसी व्यक्ति में मंकी पॉक्स के लक्षण हैं, तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति को इलाज पूरा होने तक खुद को आइसोलेट रखना चाहिए। यह संक्रमित जानवर के काटने से या उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ के छूने से भी हो सकता है।डेंगू के 15 केस आए, 400 लोगों को दिए नोटिस
बारिश का मौसम आते ही जिले में डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है। वर्तमान में डेंगू के 15 केस सामने आए हैं। यह केस हाईरिस्क जोन कालका से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच करने के बाद 400 लोगों को नोटिस दिया है। इसके लिए भी मरीजों की जांच की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीमें कालका, पिंजौर सहित अन्य जगहों पर घरों में पानी की टंकियों की जांच कर रही है। डेंगू के लारवा दो हजार घरों में मिल चुका है। कालका के खेड़ा सीता राम, टिब्बी मोहल्ला, अप्पर मोहल्ला और परेड मोहल्ला हैं। इन सभी क्षेत्रों में 20 से 30 हजार की संख्या में लोग रहते हैं। वहीं हिमाचल राज्य के परवाणू में अब तक 110 केस सामने आ चुके हैं। यह कालका के नजदीक का हिस्सा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मीटिंग कर निर्देश दिया गया है कि सभी जगह सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।जिले में 45754 संक्रमित हुए हैं ठीक
डिप्टी सिविल सर्जन पंचकूला के डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि जिले में कोरोना काल से अब तक 46496 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45754 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 416 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 646121 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 86.4 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 89.5 फीसदी टीकाकरण किया गया है।मंकी पॉक्स से बचाव को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं कोरोना के मामलों को लेकर सैंपल की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीमें जांच कर रही हैं। - राजीव कपूर, पीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग