{"_id":"614a3bd18ebc3ebeb825f2ca","slug":"order-vis-president-gave-instructions-to-set-up-police-beat-boxes-in-the-markets-after-taking-information-about-the-saraf-attack-pkl-office-news-pkl4275777166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश : विस अध्यक्ष ने सराफ हमले की जानकारी लेकर बाजारों में पुलिस बीट बॉक्स स्थापित करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश : विस अध्यक्ष ने सराफ हमले की जानकारी लेकर बाजारों में पुलिस बीट बॉक्स स्थापित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सेक्टर-8 स्थित मां लक्ष्मी ज्वैलर्स में लूट की वारदात के संबंध में पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों इसके लिए पुलिस विभाग को एक कारगर रणनीति बनाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचकूला के प्रत्येक मार्केट में एक-एक बीट बॉक्स स्थापित किया जाए तथा प्रत्येक बीट बॉक्स पर दो-दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ उनके बैठने का समय भी निर्धारित किया जाए। बीट बॉक्स के स्थापित होने से सेक्टर वासियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग पुलिस थाने में नहीं जा पाते। बीट बॉक्स के स्थापित होने से ऐसे लोग बिना किसी हिचक के कोई भी जानकारी वहां दे सकेंगे।
बैठक में पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य बीबी सिंघल व पंचकूला ज्वैलर्स ऐसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सुझाव आमंत्रित किए। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला जैसे शांतिपूर्ण शहर में दिन के उजाले में इस तरह का घटनाक्रम एक गंभीर मामला है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के दौरान जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था, लेकिन मां लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक संदीप वर्मा ने साहस का परिचय देकर जिस प्रकार से आरोपियों के मंसूबों को विफल किया है वह सराहनीय है।
विज्ञापन
बाजारों के निकास और प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस का मुख्य कार्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे बिना किसी डर के कहीं भी आ-जा सकें। इस दिशा में पुलिस की बीट बॉक्स कंसेप्ट काफी कारगर सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस आवश्यक है। ज्वैलर्स को खतरे की आशंका को देखते हुए समयबद्ध तरीके से आर्म्स लाइसेंस दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी सुनिश्चित करे कि बैंकों द्वारा एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था हो और इस संबंध में पुलिस द्वारा सभी बैंकों को निर्देश जारी किए जाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे संबंधित मार्केट एसोसिएशन की तरफ के प्रवेश और निकास प्वाइंट पर हाई रेजोलेशन के सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था करें। जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हैं वहां सुनिश्चित करें कि वह क्रियाशील हैं।
पब्लिक-पुलिस कोआर्डिनेशन कमेटी गठित करें
पुलिस विभाग को पब्लिक-पुलिस को-आर्डिनेशन कमेटी के गठन के कार्य में तेजी जाने के निर्देश दिए। इस कमेटी का गठन पहले जिला स्तर और फिर थाना स्तर पर किया जाना है। उन्होंने कहा कि 21 सदस्यीय कमेटी में पार्षद, दुकानदार, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के संबंधित लोगों को शामिल किया जाएगा। इस समिति का मुख्य उद्देश्य लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना है। पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने ज्ञानचंद गुप्ता को अवगत करवाया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान दीप कृष्ण चौहान ने बैठक के आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया।