फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order, IAS officer Vinay Pratap Singh, take over Chandigarh DC Charge, immediate effect

आईएएस अधिकारी विनय प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ डीसी का पद संभालने का आदेश

Tue, 16 Nov 2021 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Order,  IAS officer Vinay Pratap Singh, take over Chandigarh DC Charge, immediate effect
चंडीगढ़। गृह मंत्रालय ने सोमवार को हरियाणा कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी विनय प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ डीसी का पद संभालने का आदेश जारी किया है। वहीं, यूटी प्रशासन ने देर शाम डीसी मनदीप सिंह बराड़ को उनके मूल कैडर हरियाणा वापस भेज दिया। विनय प्रताप सिंह वर्तमान में पंचकूला के डीसी का पदभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर विनय प्रताप सिंह के चंडीगढ़ का डीसी बनाने का रास्ता साफ कर दिया था। डीसी मनदीप सिंह बराड़ का कार्यकाल खत्म होने से पहले यूटी प्रशासन ने कोरोना काल में तीन माह के लिए कार्यकाल बढ़ाने की फाइल गृह मंत्रालय को भेजी थी। विनय प्रताप सिंह और मनदीप सिंह बराड़ की फाइलों की मंजूरी होकर एक साथ चंडीगढ़ पहुंची। इससे अटकलें लगाई जाने लगीं कि तीन माह बाद विनय प्रताप सिंह चंडीगढ़ के डीसी का कार्यभार संभालेंगे। सोमवार को गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से विनय प्रताप सिंह को चंडीगढ़ के डीसी पद का कार्यभार संभालने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed