{"_id":"5dcf0da88ebc3e54b639b17b","slug":"order-for-action-against-contractor-who-does-not-fix-multilevel-parking-panchkula-news-pkl356970537","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पार्किंग ठीक नहीं करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पार्किंग ठीक नहीं करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 17 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग को ठीक नहीं करने पर कमिश्नर केके यादव ने कंपनी को अंतिम नोटिस जारी करने को कहा है। साथ ही रिपेयरिंग न करने पर कॉन्ट्रेक्ट केअनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। चीफ इंजीनियर का कहना है कि कॉन्ट्रेक्ट के अनुसार कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कंपनी को अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
46 करोड़ की लागत से सेक्टर 17 में शहर की एक मात्र मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई थी। पार्किंग को बने ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उसकी छत अभी से ही टपकने लगी है। इस मामले में विजलेंस की जांच चल रही थी। विजलेंस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में भी कंपनी की ओर से काम में लापरवाही और बेकार मटेरियल का जिक्र किया गया है। उसी केआधार पर कमिश्नर ने चीफ इंजीनियर को पार्किंग बनाने वाली कंपनी के ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी रिपेयरिंग करने को कहा है। यदि रिपेयरिंग नहीं होती है तो कॉन्ट्रेक्ट के अनुसार कंपनी केखिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चीफ इंजीनियर ने बताया कि एक्सईएन अवकाश पर होने के कारण जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं किया है।
लीकेज सही करने को कई बार हई कोशिश
साल 2013 में तत्कालिन मेयर सुभाष चावला ने पार्किंग के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था। उसके बाद 2017 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ। जब से मल्टीलेवल पार्किंग शुरू हुई है तभी से लीकेज हो रही है। नगर निगम ने आईआईटी रुड़की से भी जांच केलिए कहा, लेकिन कोई हल नहीं निकला।