फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Opposition to Ashiana Flats: Sector-20 delegation presented its stand before HSVP

आशियाना फ्लैट्स का विरोध: सेक्टर-20 के प्रतिनिधिमंडल ने एचएसवीपी के समक्ष रखा अपना पक्ष

Sat, 22 Jan 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Opposition to Ashiana Flats: Sector-20 delegation presented its stand before HSVP
पंचकूला। राजीव, इंदिरा कॉलोनी के निवासियों के लिए सेक्टर-20 में प्रस्तावित आशियाना फ्लैट्स बनाने के खिलाफ सेक्टर-20 के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य प्रशासक को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक आदेश की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा, महासचिव अविनाश मलिक, सेक्टर-20 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव उदित मेहंदीरत्ता शामिल थे।
विज्ञापन

इन पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें सरकार की तरफ से सेक्टर-20 में बनाने जा रहे आशियाना फ्लैटों का विरोध किया गया था। योगिंद्र क्वात्रा और उदित मेहंदीरत्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से बड़ी संख्या में ग्रीन बेल्ट को उजाड़ कर यह फ्लैट बनाए जाने हैं। इस एरिया का अकेला ऑक्सीजन का स्रोत यही ग्रीन बेल्ट है, जहां बड़ी संख्या में पेड़ लगे हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
उदित मेहंदीरत्ता के मुताबिक याचिका में सभी दस्तावेज लगाए थे। हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया है कि वह प्राधिकरण के समक्ष जाकर अपना पक्ष रखें और प्राधिकरण को यह समझाने की कोशिश करें कि इस जगह पर पेड़ों को ना काटा जाए और प्रोजेक्ट को बनाने के लिए कोई और जगह चिह्नित करें। उदित मेहंदीरत्ता ने कहा कि सेक्टर-20 में पहले ही बहुत ज्यादा आबादी है। यदि एक और आशियाना कांप्लेक्स यहां बना दिया गया तो असुविधाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-20 में आबादी अधिक होने के कारण सुविधाएं बहुत कम हैं। सड़कों, सीवरेज, पानी पर अधिक दबाव बन रहा है। साथ ही ग्रीन बेल्ट को भी उजाड़ने की तैयारी की जा रही है, इसलिए यहां पर किसी भी हालत में आशियाना फ्लैट नहीं बनाए जाने चाहिए। योगिंद्र क्वात्रा ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed