{"_id":"603d51728ebc3ec39577e66f","slug":"only-senior-teachers-posted-in-border-areas-have-the-facility-to-choose-stations-bureau-news-pkl4056950197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहदी इलाकों में तैनात वरिष्ठ शिक्षकों को ही स्टेशन चुनने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहदी इलाकों में तैनात वरिष्ठ शिक्षकों को ही स्टेशन चुनने की सुविधा
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग में नई तबादला नीति (2019) के अंतर्गत शिक्षकों के ऑनलाइन किए गए आवेदनों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत विभाग में तैनात हुए नए शिक्षकों को बॉर्डर एरिया में तैनात किया जाएगा। साथ ही सालों से सरहदी इलाकों में तैनात वरिष्ठ शिक्षकों को प्रक्रिया में स्टेशन चुनने की सुविधा का विकल्प दिया गया है।
शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से अध्यापक तबादला नीति -2019 के अनुसार ऑनलाइन तबादले करने की प्रक्रिया को केवल मेरिट और पारदर्शी ढंग और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दुरुस्त और चौकस प्रबंध किए गए हैं। इस समय स्कूलों के डीडीओ और स्कूल प्रमुख तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदनों की वेरिफिकेशन कर रहे हैं और आवेदकों को स्टेशनों का विकल्प देने के लिए भी पोर्टल पर ही स्टेशन दिखाए जा रहे हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से नए शिक्षकों को बार्डर एरिया में नियुक्त किया जाना है, इसलिए सरहदी जिलों के सीनियर अध्यापकों को स्टेशनों की पेशकश करने के लिए तबादलों के तहत स्टेशन चुनने की सुविधा दे दी गई है। यह तबादले विभाग की तरफ से निर्धारित मापदंडों, मेरिट और अध्यापक तबादला नीति-2019 अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अध्यापक अपनी कोई भी समस्या या शिकायत कंट्रोल रूम पर दर्ज करवा सकते हैं। अध्यापकों की सुविधा के लिए हरपाल सिंह संपर्क नंबर 8284000767, गुरिंदर सिंह संपर्क नंबर 9815171310 और सुखजिंदर सिंह संपर्क नंबर 9888917455 की ड्यूटी विशेष तौर पर इस काम के लिए लगाई गई है। इसके अलावा अध्यापक जिले के नोडल अफसर के साथ भी संपर्क कर सकते हैं।
पद ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई देने संबंधी स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मिडिल स्कूलों का संचालन नजदीक के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रिंसिपल के पास होता है। इसलिए विद्यार्थियों की संख्या और वित्त विभाग की निर्देशों के अनुसार मिडिल स्कूल के सभी मंजूर पदों को सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में शामिल करके दर्शाया गया है।
- विजय इंदर सिंगला, शिक्षा मंत्री, पंजाब