{"_id":"61351da28ebc3e61cf7e0c31","slug":"online-studies-will-be-done-in-universities-and-colleges-panchkula-news-pkl4258068134","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 20 तक बढ़ाया... विवि-कॉलेजों में अभी ऑनलाइन पढ़ाई, नियमित कक्षाएं शुरू करने पर 15 अक्तूबर के बाद फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 20 तक बढ़ाया... विवि-कॉलेजों में अभी ऑनलाइन पढ़ाई, नियमित कक्षाएं शुरू करने पर 15 अक्तूबर के बाद फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत 20 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। बंदिशों में कुछ राहत दी है, लेकिन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए अभी कक्षाएं शुरू नहीं होंगी। 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी जाएगी। इसके बाद कक्षाएं शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। हरियाणा राज्य कार्यकारी परिषद के चेयरमैन व मुख्य सचिव विजयवर्धन की ओर से रविवार को लॉकडाउन बढ़ाने के आदेश जारी किए। ताजा आदेश 6 सितंबर सुबह 5 बजे से 20 सितंबर सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगे। इसके बाद हालात की समीक्षा कर नए आदेश जारी किए जाएंगे।
मुख्य सचिव के आदेशानुसार विवि-कॉलेज ऑफलाइन परीक्षा ले सकेंगे। शंकाएं दूर करने के लिए विद्यार्थियों को परिसर में बुला सकते हैं। लैबोरट्री में प्रैक्टिकल कक्षाओं और परीक्षाओं से रोक हटा ली गई है। ये परीक्षाएं भी परिसर में ली जा सकेंगी। परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए होस्टल खोल सकते हैं। 15 अक्तूबर तक सभी विवि के कुलपतियों को अपने शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ और विद्यार्थियों का कोरोनारोधी टीकाकरण हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। मुख्य सचिव ने सभी कुलपतियों को टीकाकरण की रिपोर्ट उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाओं, संदेह दूर करने की कक्षाओं, प्रैक्टिकल कक्षाओं व परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को बुलाने पर कोविड दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करना होगा। परिसर, कक्षा रूम व लैबोरट्री को सैनिटाइजेशन कराना जरूरी है। 15 अक्तूबर के बाद कोविड की स्थितियों की समीक्षा के बाद विवि-कॉलेजों को लेकर आगामी निर्णय लिए जाएंगे।