फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online fraud: 10 lakh 29 thousand cheated by vicious

ऑनलाइन ठगी : शातिरों ने 10 लाख 29 हजार की चपत लगाई

Thu, 17 Mar 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Online fraud: 10 lakh 29 thousand cheated by vicious
पिंजौर। शातिरों ने ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 10 लाख 29 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जतिंद्र कुमार निवासी महादेव एनक्लेव खड़ा पत्थर पिंजौर ने बताया कि उसने 14 मार्च को एटीएम से 200 रुपये निकाले पर परंतु पैसे नहीं निकले, जबकि खाते से कट गए। इसके बाद उसने बैंक कस्टमर केयर के नंबर पर फोन किया। वहां से उसे जवाब मिला कि उसके पैसे वापस आ जाएंगे। इसके लिए एनी डेस्क एप डाउनलोड करना पड़ेगा। एप डाउनलोड करने के बाद खाते से 9 लाख 14 हजार रुपये क्रेडिट हो गए। पूछने पर आरोपी ने कहा कि गलती से उसने पैसे क्रेडिट कर दिए हैं। पैसे वापस न आए तो उसकी नौकरी चली जाएगी। उसने आरोपी के कहे अनुसार ट्रांजेक्शन कर दी। आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 30 हजार रुपये व 84 हजार रुपये बचत खाते से खुद को ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने उसके खाते से करीब 9 लाख 14 हजार रुपये का पर्सनल लोन अप्लाई कर कुल 10, 28,679 रूपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed