फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On Diwali, 2600 buses of roadways will provide services in nine states including Haryana

दिवाली पर हरियाणा समेत नौ राज्यों में रोडवेज की 2600 बसें देंगी सेवाएं

Thu, 04 Nov 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
On Diwali, 2600 buses of roadways will provide services in nine states including Haryana
चंडीगढ़। दिवाली पर रोडवेज की 2600 बसें हरियाणा समेत नौ राज्यों में अपनी सेवाएं देंगी। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज ने पहली नवंबर से 2523 बसों को रूट पर उतारा हुआ है। इस दौरान रोडवेज ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सैकड़ों किलोमीटर दूर उनके गंतव्य स्थल तक भी पहुंचाया।
विज्ञापन

6 नवंबर तक 2600 बसों के अलावा जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 500 बसों को पूरे प्रदेश के डिपो में रिजर्व रखा गया है। जैसे ही किसी रूट पर ज्यादा भीड़ हुई, वैसे ही बस भेज दी जाएगी। डिपो के महाप्रबंधक बस अड्डों की स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

डिपो से परिवहन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन व महानिदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया को रोजाना की अपडेट रिपोर्ट भेजी जा रही है। महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को त्योहार पर किसी सूरत में दिक्कत न होने दी जाए। बस अड्डों पर भीड़ एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन महानिदेशक वीरेंद्र दहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए 187, राजस्थान को 206, दिल्ली के लिए 317, पंजाब के लिए 118, उत्तराखंड के लिए 60, हिमाचल प्रदेश को 80, जम्मू कश्मीर के लिए 18 व अन्य बसें हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ के लिए चला रहे हैं। रोजाना 9 किलोमीटर बसों ने कवर किए हैं। पहली नवंबर से 3 नवंबर तक औसत 5 लाख लोगों ने रोज रोडवेज बसों में यात्रा की है। दिवाली पर यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। छुट्टियां होने के कारण लोगों ने बीते शुक्रवार से ही घरों को रवाना होना शुरू हो गए थे। इस कारण ज्यादा भीड़ बस अड्डों पर एकत्रित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed