फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Omicron: Samples of two patients sent to Delhi for examination, the number of corona active patients reached 26

ओमिक्रॉन : दो मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे, कोरोना एक्टीव मरीजों का आंकड़ा 26 पहुंचा

Sat, 11 Dec 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Omicron: Samples of two patients sent to Delhi for examination, the number of corona active patients reached 26
पंचकूला। जिले में कोरोना के ग्राफ में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहली बार ओमिक्रॉन की संभावना के मद्देनजर दो कोरोना मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे हैं। रोजाना कुल कोरोना पीड़ितों में पांच फीसदी नए मरीजों के सैंपल जांच के लिए रोहतक मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए 9 दिसंबर को 1808 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें पांच नए मरीजों (तीन महिला और दो व्यक्ति) में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें बिल्ला के 64 वर्षीय व्यक्ति, एमडीसी सेक्टर-5 की 35 वर्षीय महिला, पिंजौर के 69 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-6 के 66 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-6 के 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसी के साथ करोना एक्टीव मरीजों का आंकड़ा जिले में 26 तक पहुंच गया है। अब तक कुल 40572 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला के 30862 मरीज शामिल हैं। जिले में अभी तक कोरोना के मरने वालों की संख्या 379 है।
विज्ञापन

2992 लोगों ने करवाया वैक्सीनेशन
जिले में शुक्रवार को 2992 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। इसमें 523 पहले डोज और 2469 लोग दूसरे डोज वाले शामिल हैं। वहीं अब तक 18 प्लस आयुवर्ग में पहला डोज 471298 और दूसरा डोज 329126 लोगों ने लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में 163300 कोविशील्ड और को-वैक्सीन 42220 उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed