Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officials should make plans to provide drinking water in hilly areas: Kataria

पहाड़ी क्षेत्रों में पीने का पानी पहुंचाने की योजनाएं बनाएं अधिकारी: कटारिया

Wed, 24 Feb 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Officials should make plans to provide drinking water in hilly areas: Kataria
रतनलाल कटारिया डीसी कार्यालय के सभागार में अधिकारियों को संबोधित करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सांसद अंबाला एवं केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2024 तक हर घर को नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला का कुछ भाग पहाड़ी क्षेत्र में पड़ने के कारण वहां नल से जल पहुंचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे क्षेत्रों में और ढाणी स्तर पर समूह में रहने वाले लोगों तक जल पहुंचाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर उन्हें प्रस्तुत करें। इसके अलावा उन्होंने पीने के पानी की गुणवत्ता जांचने के भी निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते रतनलाल कटारिया ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट-2021 में जल जीवन मिशन (अर्बन) के लिए 2.87 लाख करोड़ रुपये और स्वच्छ भारत मिशन अर्बन) के लिए 1.41 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान अगले पांच वर्षों के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभागों से संबंधित व्यापक विकास योजनाएं तैयार करें जिससे अंबाला लोकसभा क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे केंद्र से इस क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक बजट की व्यवस्था करेंगे। इस मौके पर उनके साथ पंचकूला विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल और जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा भी उपस्थित रहे।

‘भुवन’ एप में नजर आएंगे मनरेगा के कार्य
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत भारत सरकार द्वारा एक अलग से मोबाइल एप्लीकेशन ‘भुवन’ एप तैयार किया है। इस एप की मदद से मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों के स्थान, स्थिति और फोटो देखी जा सकती है। गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों का पूर्ण विवरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वयं सहायता समूहों के लिये गांव स्तर पर अलग से शेड का निर्माण करवाया जाए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम पंचकूला रिचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed