फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officials should ensure timely payment to sugarcane farmers : CM

गन्ना किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित करें : सीएम

Sat, 02 Oct 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Officials should ensure timely payment to sugarcane farmers : CM
चंडीगढ़। राज्य के गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने नारायणगढ़ चीनी मिल को पिराई सत्र 25 नवंबर से पहले शुरू करने के लिए कहा है। किसानों का पूरा भुगतान भी मिल जल्द करे। मुख्यमंत्री यहां पिराई सत्र के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहकारी और निजी चीनी मिलों में पिराई सत्र 5 नवंबर से शुरू होगा। बहादुरगढ़ और सरस्वती चीनी मिलों का पिराई सत्र 20 नवंबर से पहले आरंभ होना चाहिए। करनाल और पानीपत चीनी मिलों में सुचारू रूप से पिराई सुनिश्चित करें। दोनों मिल इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी से अपनी बढ़ी हुई क्षमता के साथ पिराई आरंभ करेंगी। प्रदेश की सभी चीनी मिलों में रखरखाव और मरम्मत के आवश्यक कार्य किए जाएं। सहकारी और निजी चीनी मिलों के प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे पिराई सत्र को समय पर आरंभ करें और किसानों को समय पर भुगतान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed