फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officers to clamp down on illegal mining mafia: DC

अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसें अधिकारी : डीसी

Fri, 19 Feb 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Officers to clamp down on illegal mining mafia: DC
निर्देश देते उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यों में तेजी लाने के लिए आपसी सामंजस्य से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग से संबंधित सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले में खनन गतिविधियों की समीक्षा कर अवैध खनन रोकने के लिए जिला खनन अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कुछ विभागों द्वारा सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में देरी पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाए। संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग अपने कार्यालयों में ई-ऑफिस का प्रयोग करना सुनिश्चित करें और जहां तक संभव हो कम से कम भौतिक फाइलों को ही स्वीकार करें। उन्होंने पिंजौर के गांव पपलौहा में पंजीरी प्लांट के काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर-16 पंचकूला में महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर की स्थापना का काम जल्द शुरू किया जाए। वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य संकट में महिलाओं की सहायता करना है। इसी प्रकार उन्होंने मोरनी के टिक्करताल में बनने वाले आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना के काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला परिषदों द्वारा पिंजौर, रायपुररानी और बरवाला के गांवों में बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालयों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 प्ले स्कूलों की स्थापना होगी
प्ले स्कूलों की प्रगति की समीक्षा कर कहा कि जिले में 25 प्ले स्कूलों की स्थापना की जानी है। इसमें पिंजौर में 12, रायपुररानी में पांच, मोरनी में दो और बरवाला में छह स्कूल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) को ऐसे स्कूलों की स्थापना पर तुरंत काम शुरू करना चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर को प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (लिंग जांच पर रोक) अधिनियम (पीसी-पीएनडीटी एक्ट) और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेन्सी (एमटीपी) अधिनियम के सख्त कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने और नियमित छापा मारने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम पंचकूला रिचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधु, नगराधीश सरनजीत कौर, डीआईओ सतपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed